Kinnaur : अपनी समृद्ध संस्कृति को साथ लेकर आगे बढ़े युवा

आई.टी.आई में आयोजित की स्थानीय बोली पर भाषण, लोकनृत्य व लोकगीत प्रतियागिता

भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आज जिला किन्नौर के ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांग पिओ में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्थानीय बोली पर भाषण, प्राचीन लोकनृत्य तथा लोकगीत प्रतियागिता का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश ने की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने कहा कि किन्नौर की संस्कृति सबसे अलग और विशेष है इसलिए जिला के युवाओं को अपनी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण हेतु इसे अपने साथ लेकर आगे बढ़ना होगा।


उन्होंने कहा कि स्थानीय बोली के संरक्षण हेतु आयोजित भाषण, प्राचीन लोकनृत्य तथा लोकगीत प्रतियागिता का आयोजन बेहद सराहनीय है जिसमें ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं की प्रस्तुतियों से पता चलता है कि किन्नौर के युवा अपनी बोली और संस्कृति से जुड़े हुए हैं।


उपायुक्त ने भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए विभाग को आने वाले दिनों में इस तरह के जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभाग को जिला से संबंधित साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी कार्य करने का आवाह्न किया।

इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी सिम्पल सकलानी ने मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का टोपी व खतक भेंट कर स्वागत किया और कहा कि भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में आई.टी.आई के प्रशिक्षुओं द्वारा भाषण, लोकनृत्य एवं लोकगीत की 23 प्रस्तुतियां दी गई जिसमें प्रशिक्षुओं ने जिले की समृद्ध संस्कृति को उमदा तरीके से प्रस्तुत किया।


इस अवसर पर आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में आई.टी.आई की विद्युत टीम ने प्रथम, सिलाई टीम ने द्वितीय तथा सीनियर ट्रेड टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लोकगीत प्रतियोगिता में इलैक्ट्रीशियन ट्रेड से अभिषेक ने प्रथम, सिलाई ट्रेड से प्रीति ने द्वितीय तथा मोटर मेकेनिक ट्रेड से मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता में इलैक्ट्रीशियन ट्रेड से रजत ने प्रथम, मोटर मेकेनिक ट्रेड से करण ने द्वितीय तथा इलैक्ट्रीशियन ट्रेड से अनिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उपायुक्त द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर आई.टी.आई के प्राचार्य विवेक नेगी, निर्णायक मण्डल में परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर, रिकांग पिओ महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक हिंदी डाॅ. बालम नेगी व सहायक प्राध्यापक संगीत डाॅ. शीला नेगी सहित आई.टी.आई के अध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। https://www.tatkalsamachar.com/sirmaur-minority-community/

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago