Sirmaur : राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि रेणुका जी मेला भगवान परशुराम का अपनी माँ रेणुका जी के प्रति श्रद्धा और भक्ति की अभिव्यक्ति है। यह भारतीय समाज के समृद्ध मूल्यों का प्रतीक है। वह आज सिरमौर जिले में अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि मेले और त्यौहार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के द्योतक हैं और इन्हें हर कीमत पर संरक्षित किया जाना चाहिए। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-miss-himachal/ उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए लोगों को बधाई दी और कहा कि माता रेणुका जी के प्रति अपनी धार्मिक आस्था है तथा प्रदेश और देश के विभिन्न स्थानों से लोग यहां दर्शन करने आते हैं।

उन्होंने भगवान परशुराम जी और माता रेणुका जी के मंदिरों में पूजा की और ‘देव विदाई’ समरोह भी भाग लिया।

इसके उपरांत, राज्यपाल ने पूर्व सैनिक संगड़ाह और स्पोर्ट्स क्लब शिलाई के बीच खेले गए अंतिम कबड्डी मैच को भी देखा जिसे शिलाई टीम ने जीता। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को पुरस्कार भी प्रदान किए, जिसमें महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में सतौन की कशिश प्रथम उपविजेता रहीं, जबकि स्वाति विजेता रहीं। पुरुष वॉलीबाल में सेन धार प्रथम उपविजेता रहे और ए.के.एम. ददाहू विजेता टीम रही। पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता में नाहन सीनियर्स प्रथम उपविजेता रही और एम.एम.यू. अंबाला विजेता टीम रही। महिला बैडमिंटन में इकबाल क्लब पांवटा साहिब प्रथम उपविजेता रही और नाहन बालर्स विजेता रही।  

उपायुक्त एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड, राम कुमार गौतम ने राज्यपाल का स्वागत किया और मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने मेले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की भी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, रेणुका विकास बोर्ड के पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 days ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

1 week ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

1 week ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

1 week ago

Jairam Thakur: अपनी भड़ास निकालने के लिए राष्ट्रीय महत्व के मंच का मुख्यमंत्री ने किया इस्तेमाल: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सुक्खू सरकार की विश्वसनीयता समाप्त, सेस और कर्मचारियों…

2 weeks ago

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

2 weeks ago