Sirmaur : राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) टीम द्वारा बडू साहिब में एक दिवसीय आपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला के पच्छाद उपमंडल में स्थित बडू साहिब धार्मिक एवं शैक्षणिक स्थल पर गत 25 सितंबर 2022 को बादल फटने की घटना के दृष्टिगत आज बुधवार जिला प्रशासन सिरमौर एवं अकाल अकादमी, बडू साहिब द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 14वीं बटालियन (क्षेत्रीय प्रतिक्रिया दल), नालागढ़ द्वारा एक दिवसीय आपदा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
  यह कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया जिसमें प्रातः के सत्र में अकाल अकादमी एवं ईटरनल विश्वविद्यालय के करीब 150 शैक्षणिक एवं गैर- शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों को आपदाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। https://www.tatkalsamachar.com/bilaspur-counting-center-pankaj-rai/  जागरूकता अभियान में खोज एवं बचाव अभियान, प्राथमिक उपचार, बच्चों एवं व्यस्को हेतु सीपीआर चिकित्सा तथा हेड इंजरी व स्टेचर निर्माण आदि का सत्र आयोजित किया गया।
  द्वितीय सत्र में एनडीआरएफ टीम द्वारा अकाल अकादमी एवं ईटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब के लगभग 1200 विद्यार्थियों (छात्र-छात्राओं) को प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं, आगजनी से संबंधित आपदाओं, बादल फटने से संबंधित आपदा एवं उनसे बचाव एवं सुरक्षित बचने हेतु तकनीकों के प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एवं प्रायोगिक तरीके से बताया गया। उक्त प्रशिक्षित टीम द्वारा सत्र उपरांत आपदाओं से संबंधित उपकरणों की भी प्रदर्शनी लगाई गई।
  राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की इस 25 सदस्य टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक जगपाल द्वारा किया गया।
  ईटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब से प्रति-कुलपति प्रोफेसर अमरीक सिंह अहलूवालिया ने एनडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम का धन्यवाद व आभार प्रकट किया तथा निकट भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को अकादमी में करवाए जाने के लिए आग्रह किया।
  ईटरनल विश्वविद्यालय, बडू साहिब से सक्रिय संयोजकों के रूप में डॉ हरप्रीत कौर, गुरविंदर सिंह एवं अकादमी के समस्त स्टॉफ ने सहयोग प्रदान किया।
  सिरमौर जिला प्रशासन सिरमौर की ओर से संयोजकों के रूप में राजन कुमार शर्मा, अरविंद चैहान एवं भूपेंद्र सिंह ने अपना सक्रिय सहयोग उक्त कार्यक्रम में प्रदान किया।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

7 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago