Bilaspur : मतगणना ऐजेन्ट मतगणना केन्द्र पर 7 बजे पहुचनां करे सुनिश्चित- पंकज राय

 मतगणना के लिए तैनात विभिन्न दलों के एजेन्ट प्रातः 7 बजे अपने मतगणना केन्द्रों पर पहुचना सुनिश्चित करें इसके पश्चात आने वाले एजेन्टों को प्रवेश की अनुमति नही होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर पंकज राय ने आज विभिन्न राजनैतिक दलों व मिडिया कर्मियों के साथ मतगणना के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने के लिए बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बचत भवन में यह जानकारी दी।
उन्होने बताया कि ठीक आठ बजे मतगणना आरम्भ होगी इससे पूर्व की जाने वाली तैयारियों के मध्यनजर यह निर्णय लिया गया है। उन्होने बताया कि मतगणना एजेन्टों की नियुक्ति के सम्बन्धित रिर्टनिंग अधिकारी को 4 दिसम्बर, 2022 को सांय 5 बजे से पूर्व उमीदवार उसकी चुनाव एजेन्ट द्वारा फार्म न0 18 की दो कॉपियां भरकर देना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि प्रत्येेक मतगणना केन्द्र में मतगणना के लिए 10 टेबल लगाए जाएगें। मतगणना की पूर्ति के लिए जिला के चारो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 300 कमचारी व अधिकारी कार्य करेगें।
उन्होने बताया कि श्री नयना देवी व बिलासपुर सदर की मतगणना बिलासपुर महाविद्यालय जबकि झण्डुता व घुमारवीं की मतगणना इन क्षेत्रों के महाविद्यालयों में की जाएगी। उन्होने बताया कि मतगणना के लिए मतगणना दलों का गठन कर दिया गया है। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-bhatakufar/ जिनको 3 व 7 दिसम्बर 2022 को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उन्होने बताया कि मतगणना केन्द्र से 100 मी के दायरे मे किसी भी प्रकार के वाहन को लाना निषेध होगा। इस परिधी को पैदल पथ क्षेत्र घोषित किया गया है। मतगणना केन्द्र में मोबाईल के प्रयोग सख्त पांवदी रहेगी। उन्होनें बताया कि मतगणना हॉल की तैयारियों का कार्य सम्वद्ध रिर्टनिंग अधिकारी की देखरेख आरम्भ कर दिया गया है जो कि 4 दिसम्बर पूर्ण कर लिया जाएगा।
उन्होनें मतगणना केन्द्रों की सुरक्षा के सम्बन्ध में भी प्रतिनिधियों व मिडिया कर्मियों को जानकारी प्रदान की। उन्होनंे उमीदवार चुनाव एजेन्ट व मतगणना एजैेन्टों के चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए नियमों के बारे में भी जानकारी दी।
मिडिया को परिणामों की त्वरित व ताजा जानकारी के लिए मतगणना केन्द्रों पर मिडिया कन्द्रों की स्थापना की जाएगी जिसका समन्वय व निगरानी जिला लोक सम्पर्क अधिकारी द्वारा की जाएगी।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago