Sirmaur आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम पहुंची सिरमौर

 सिरमौर जिला में भारी बारिश के कारण आई आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सिरमौर पहुंची केन्द्रीय इंटर मिनिस्ट्रीयल सेंट्रल टीम ने आज गुरूवार को सिरमौर जिला के विभिन्न स्थलों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम में निदेशक सी.डब्ल्यू.सी. पियूष रंजन, निदेशक सी.ई.ए. आर.के. मीणा, एस.ई. सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंत्रालय वरूण अग्रवाल उपस्थित रहे।
उपायुक्त सिरमौर सुुमित खिमटा ने उपायुक्त कार्यालय नाहन में इंटर मिनिस्ट्रीयल सेंट्रल टीम के साथ आयोजित बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में भारी बरसात के कारण आई आपदा के फलस्वरूप करीब 379 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला में लोक निर्माण विभाग को 159 करोड़, जल शक्ति विभाग को 147 करोड़, बिजली विभाग को 10 करोड़, उद्यान विभाग को 1.40 करोड़, कृषि विभाग को 36.85 करोड़ रुपये,  शिक्षा विभाग को 3.50 करोड़, पशुपालन विभाग को 89.90 लाख, पंचायती राज संस्थाओं और ग्रामीण विकास को 7.77 करोड़ रुपये तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग को 7.74 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिला में आपदा के दौरान करीब 35 लोगों की मृत्यु हुई है। https://www.tatkalsamachar.com/kinnaur-rajyapal-nature/ इसी प्रकार जिला में 10.06 लाख रुपये का पशुधन का नुकसान हुआ है। जिला में कच्चे, पक्के मकान, गौशाला, दुकानों आदि का करीब 4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
सुमित खिमटा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से जिला में 6.13 करोड़ रुपये जारी किये गए हैं जिसमें लोक निर्माण विभाग को 3.51 करोड़, जल शक्ति विभाग को 1.18 करोड़, बिजली विभाग को 70 लाख रुपये, ग्रामीण विकास विभाग को 66 लाख रुपये, शहरी विकास विभाग को 4 लाख तथा शिक्षा विभाग को जारी 3 लाख रुपये की धनराशि शामिल है।
उपायुक्त सुमित खिमटा ने इंटर मिनिस्ट्रीयल सेंट्रल टीम का सिरमौर पहुंचने पर आभार व्यक्त करते आशा व्यक्त की है कि आपदा की इस घड़ी में सिरमौर जिला को अधिक से अधिक केन्द्रीय राहत राशि प्राप्त होगी।
इस अवसर पर इंटर मिननिस्ट्रीय सेंट्रल टीम को जिला में आपदा से हुये नुकसान की एक फिल्म डाक्यूमेंटरी भी दिखाई गई। इसके अलावा पीपीटी के माध्यम से जिला में हुए नुकसान की जानकारी भी प्रदान की गईं।
इंटर मिनिस्ट्रीयल सेंट्रल टीम के लायजन अधिकारी नरेश कुमार, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण अरविंद शर्मा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजीव महाजन, अधीक्षण अभियंता विद्युत दर्शन सिंह, अधिशासी अभियंता वी.के. अग्रवाल के अलावा परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, उप निदेशक कृषि विभाग राजेन्द्र ठाकुर के अलावा अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर परन उपस्थित रहे।

‘‘ इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम ने आपदा से हुये नुकसान स्थलों का लिया जायजा’’

  आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सिरमौर पहुंची इंटर मिनिस्ट्रीयल सेंट्रल टीम ने आज सिरमौर के मुख्यतः नाहन टोका साहिब, कंडईवाला, सिरमौरी ताल, कच्ची ढांक, चांदनी ददाहू, खादरी आदि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा केन्द्रीय दल को जिला में हुए विभिन्न नुकसान की जानकारी प्रदान की। लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली आदि विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभागों को हुये नुकसान की जानकारी मौके पर पहुंची मिननिस्ट्रीय सेंट्रल टीम को प्रदान की।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago