Bilaspur : विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में 1073 आवारा व कुछ पालतू कुत्तों का किया एंटी रेबीज टीकाकरण

 विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग बिलासपुर द्वारा जिला के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में 1073 आवारा व कुछ पालतू कुत्तों का एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया।  यह जानकारी उपनिदेशक पशुपालन विभाग बिलासपुर डॉक्टर सुरेश धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारियों ने स्कूलों, कॉलेज व पंचायत घरों में जाकर स्कूली बच्चों, अध्यापकों व पंचायत जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों को रेबीज रोग के बारे में जागरूक भी किया।
 डॉक्टर सुरेश धीमान ने बताया कि यह अभियान आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा केंद्र बिलासपुर में 89, https://www.tatkalsamachar.com/sirmaur-damage-caused-disaster/ उपमंडलीय पशु चिकित्सा चांदपुर में 96, उप मंडलीय पशु चिकित्सालय घूमारवीं में 75, पशु चिकित्सालय छकोह में 70, जुखाला में 50, नमहोल में 55, स्वारघाट में 215, घवांड़ल में 30, ऋषिकेश में 40, दधोल में 35, हरलोग में 28, हटवाड़ में 20, झण्डूता में 50, बस्सी में 10, कुठेड़ा में 10, गेहड़वीं में 58, दयोथ में 25, टेपरा में 25, कसेह में 30 और दसलेहड़ा में 70 कुत्तों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए। पशुपालन विभाग द्वारा यह अभियान अगले एक सप्ताह तक चलाया जा रहा है जिसमें आम जनता अपने पालतू और आवारा कुत्तों को एंटी रैबीज इंजेक्शन पास के पशु चिकित्सालय में लगवा सकते हैं।

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago