सिरमौर : कोरोना से बचाव के लिए 3 सी व 2 डब्ल्यू के नियमों का पालन अनिवार्य-डा0 परूथी

उपायुक्त कार्यालय में हुआ सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

नाहन 14 जून – 3 सी व 2 डब्ल्यू के नियमों का पालन करके हम कोरोना महामारी से अपना व अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना सभा में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए दी।


उपायुक्त ने बताया कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए हमें 3 सी जिसमें पहला सी क्राउडीड प्लेस यानी भीड-भाड वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए जिसमें सामाजिक कार्यक्रम जैसे शादी समारोह इत्यादि शामिल हैं। दूसरे सी में क्लोज कॉन्टेक्ट अर्थात किसी भी व्यक्ति के सीधे सम्पर्क से हमें अपने आप को बचाना है। तीसरे सी में कन्फाईंड पलेस अर्थात होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को बिलकुल बंद कमरे में नहीं रहना चाहिए, वहां शुद्ध हवा की व्यवस्था होनी चाहिए। शुद्ध हवा मिलने से शरीर के सभी अंग अच्छी प्रकार काम करेंगे और हम कोरोना संक्रमण से जल्दी स्वस्थ हो सकते हैं।


2 डब्ल्यू में पहला है वियर मास्क। जब भी हम घर से बाहर निकलें मास्क को ठीक से पहनना सुनिश्चित करें। दूसरे डब्ल्यू में वाश योर हैन्ड यानि अपने हाथों को समय-समय पर साबुन से धोएं या सैनिटाइजर से साफ करते रहें।
उन्होनें बताया कि यदि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान हम आत्मसंयम रखेंगे तो कोरोना संक्रमण को गंभीर होने से रोका जा सकता है। यदि हम 3 सी व 2 डब्ल्यू के नियमों का ध्यान रखें तो हम कोरोना संक्रमण से बचे रहेंगे और इस संक्रमण को फैलने से भी रोक सकंेगे।


प्रार्थना के दौरान उपायुक्त ने बताया कि हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है तथा महात्मा गांधी के अनुसार प्रार्थना छठा तत्व है जो हमारे शरीर को बिमारियों से लड़ने और शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता करता है। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों की कोविड बिमारी के कारण मृत्यु हुई है, उनकी आत्मा की शान्ति के लिए और जो इस बिमारी से जूझ रहे हैं, उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना के लिए हमें भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए।


उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अभी भी 270 लोग कोरोना संक्रमित है जिनमें 239 होम आइसोलेशन में और 31 लोग अस्पतालों में उपचाराधीन है। जो लोग होम आइसोलेशन मे है वह योगा व प्राणायाम करें ताकि उनके फेफड़े अच्छी तरह काम करें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अपना और अपने परिवार का टीकाकरण अवश्य करवाएं। टीकाकरण के उपरांत यदि कोरोना संक्रमण होता भी है तो वह जानलेवा नहीं होगा। यदि हम इन बातों का ध्यान रखें तो हम कोरोना महामारी की तीसरी लहर को आने से रोक सकते हैं। इस कार्य के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।


सर्वधर्म प्रार्थना सभा में जामा मस्जिद नाहन के मौलाना अब्दुल हसन इमाम, गुरुद्वारा दशमेश अस्थान नाहन के ग्रंथी भाई लक्ष्मण सिंह, जगन्नाथ मन्दिर के पंडित सुदीप तिवारी ने प्रार्थना कर लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इसके उपरांत, जिन लोगों का कोरोना से निधन हुआ है उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

आत्मसंयम रखें तो कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है-डॉ0परूथी

जिला सिरमौर में अब तक 156365 लोगों की कोरोना की टेस्टिंग की गई है जिनमें से 15145 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और 14671 लोग कोरोना संक्रमण से जंग जीत चुके हैं तथा अब जिला में केवल 270 एक्टिव केस रह गए हैं।
यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने देते हुए बताया कि जिला में कोरोना का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है जबकि पॉजिटिविटी रेट 9.6 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.3 प्रतिशत है। जिला में अभी तक 204 लोगों की कोरोना की वजह से मत्‍यु हुई है।
उन्होंने बताया कि अब तक 141027 लोग कोविड-19 टीका लगा चुके हैं जिनमें 116895 लोग कोविड टीका की प्रथम डोज लगवा चुके हैं और 24132 लोगो ने दोनों डोज लगवा लिए हैं।
डॉ परुथी ने बताया कि जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 384 बेड की सुविधा उपलब्ध है जिन्में फिलहाल 39 लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और 231 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि 16 कोरोना मरीज डॉ वाई एस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज में, 12 सिविल हॉस्पिटल सराहां, 06 पांवटा साहिब और 05 बडू साहिब में भर्ती है।
उन्होंने कहा कि 3 सी व 2 डब्ल्यू के नियमों का पालन करके हम कोरोना महामारी से अपना व अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए हमें 3 सी जिसमें पहला सी क्राउडीड प्लेस यानि भीड-भाड वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए जिसमें सामाजिक कार्यक्रम जैसे शादी समारोह इत्यादि शामिल हैं। दूसरे सी में क्लोज कॉन्टेक्ट अर्थात किसी भी व्यक्ति के सीधे सम्पर्क से हमें अपने आप को बचाना है। तीसरे सी में कन्फाईंड पलेस अर्थात होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को बिलकुल बंद कमरे में नहीं रहना चाहिए, वहां शुद्ध हवा की व्यवस्था होनी चाहिए। शुद्ध हवा मिलने से शरीर के सभी अंग अच्छी प्रकार काम करेगें और हम कोरोना संक्रमण से जल्दी स्वस्थ हो सकते हैं।
2 डब्ल्यू में पहला है वियर मास्क। जब भी हम घर से बाहर निकलें मास्क को ठीक से पहनना सुनिश्चित करें। दूसरे डब्ल्यू में वाश योर हैन्ड यानि अपने हाथों को समय-समय पर साबुन से धोएं या सेनिटाईजर से साफ करते रहें।
उन्होनें बताया कि यदि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान हम आत्मसंयम रखेंगे तो कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। यदि हम 3 सी व 2 डब्ल्यू के नियमों का ध्यान रखें तो हम कोरोना संक्रमण से बचे रहेंगे और इस संक्रमण को फैलने से भी रोक सकंेगे।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह लापरवाही करने से बचें और अनावश्यक रूप से बाजार व भीड़भाड़ वाली जगहों में न जाएं तथा कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना सुनिश्चित करें तभी इस संक्रमण से बचा जा सकता है।

Share
Published by

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

21 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago