Jan Manch will be held in Navani, Gram Panchayat on April 3, Rajindra Garg will preside
नावनी के साथ लगती 10 अन्य ग्राम पंचायतों के लोगों की समस्याओं का मौके पर होगा निदान
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग रविवार 3 अप्रैल, 2022 को नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नावनी के मेला मैदान, जमटा में आयोजित होने वाले जन मंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी।उन्होंने बताया कि जनमंच में ग्राम पंचायत नावनी केे साथ लगती 10 अन्य ग्राम पंचायत जिसमें नेहली धीड़ा, पंजाहल, धगेड़ा, रामाधौण, सेन की सैर, बनेठी, चाकली, देवका पुड़ला, क्यारी व सुरला शामिल हैं, के स्थानीय लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम के दौरान लोगों को हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राजस्व रिकार्ड, तथा किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के अतिरिक्त विधवा, वृद्धावस्था पैंशन, आवास निर्माण व मुरम्मत, कानूनी सहायता, स्वतन्त्रता सैनानी, सैनिक पैंशन, महिला युवक मण्डल पंजीकरण, बीपीएल ऋण सुविधा, भूमि विकास व भू संक्षरण कार्य, बन्दूक, ड्राईविंग लाईसैन्स हेतु आवेदन, लाईसैन्स नवीनीकरण, भू-इन्तकाल, सत्यापन, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, राशन कार्ड बनाना, नवीकरण, पूर्व तथा मौके पर प्राप्त आवेदनों का निदान किया जाएगा।
उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह ग्राम पंचायत नावनी के मेला मैदान, जमटा में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम में भाग लेकर इसका पूरा लाभ उठाएं।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…