Categories: Blog

सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन

दीदी तेरा देवर दीवाना’ जैसे गानों के जरिए सलमान खान की आवाज रहे एसपी बालासुब्रमण्यम सदा के लिए खामोश हो गए. लेजेंडरी सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम ने शुक्रवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी उम्र 74 साल थी. एसपी बालासुब्रमण्यम के चले जाने से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री गमगीन हो गई है. एसपी बालासुब्रमण्यम ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर गाने दिए हैं.

उनके गानों ने सलमान खान को पहचान दिलाई. एसपी बालासुब्रमण्यम के जो गाने सलमान के ऊपर फिल्माए गए वो सभी हिट हो गए. जैसे- पहला-पहला प्यार है, मेरे रंग में रंगने वाली, धिकताना-धिकताना, मेरे जीवन साथी, मुझसे जुदा होकर, आजा शाम होने आई, हम बने तुम बने, वाह वाह रामजी.


एसपी बालासुब्रमण्यम का शव 4 बजे हॉस्पिटल से ले जाया जा सकता है. एसपी बालासुब्रमण्यम के फैंस चेन्नई स्थित घर पर उनके अंतिम दर्शन कर सके इसके लिए परिवार की ओर से मंजूरी ली जा रही है. एसपी बालासुब्रमण्यम का शव उनके फार्महाउस में रखा जा सकता है.

5 अगस्त को पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि बीते कुछ दिनों से उनकी की तबियत ठीक नहीं थी. उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था. एसपी 5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 13 सितंबर को उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव पाया गया था.

फिल्ममेकर वेंकट प्रभु ने सोशल मीडिया पर एसपी बालासुब्रमण्यम को श्रद्धांजलि अर्पित की है. वेंकट प्रभु  ने ट्वीट कर लिखा- #RIPSPB 1:04pm.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

20 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago