मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर बोले राहुल गांधी- उनके जैसे पीएम की कमी महसूस कर रहा देश

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को याद करते हुए कहा कि देश उनके जैसे एक प्रधानमंत्री की कमी को महसूस करता है.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘भारत आज ऐसे प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है, जिसमें मनमोहन सिंह जैसी समझ हो. उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं और आगे का साल मधुर हो.’

26 सितंबर 1932 को जन्मे डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं. मनमोहन सिंह अपनी सादगी के चलते देश के अन्य प्रधानमंत्रियों से अलग हैं. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक अर्थशास्त्री के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने 1990 के दशक में उदारणीकरण की नीतियों के जरिये भारतीय अर्थव्यवस्था को संकट से उबारा था.  

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाले डॉ. मनमोहन सिंह पीवी नरसिम्हाराव सरकार में वित्त मंत्री रहे. उन्होंने उस दौरान वित्तीय बजट पेश करते हुए 1991-1995 के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को संकट से उबारा था. कहा जाता है कि रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 में आर्थिक सुधार की दिशा में कई बड़े और अहम कदम उठाए.

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

5 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

2 weeks ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago