शिमला : देवेन भट्ट व उनके साथी कोरोना महामारी के घातक संक्रामक दौर में मददगार.

कोरोना के संकटकाल में बहुत से लोग अपनी अपनी तरह से मदद के हाथ बढ़ाने और मिलकर इस संकट से पार पाने में सहयोग के लिए आगे आ रहे है और कोरोना महामारी के घातक संक्रामक दौर में जहॉं लोग अपने कार्यों के लिए भी घर से बाहर निकलने से पहले कई बार सोचते हैं वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता देवेन भट्ट व उनके साथी अंकित ठाकुर, अतुल धंता और अंकुर यादव ने एक  कॉल आने पर ही अपर कैथू के वार्ड नं. के परिसर जहां सकारात्मक मामला आया जिनके परिवार के सदस्य कि मौत हो चुकी थी वहा जा कर पूरे परिसर वह कमरो को भी Sanitized/साफ़ किया व  कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए अपना घर-बार भूलकर आगे आए.

ग़ौरतलब है कि आजकल इन्होने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए अपना नंबर  94180-01836 भी  जारी किया है।  अपने सेवाभाव, कर्तव्यपरायणता और सहज सुलभता आदि गुणों के चलते उन्होंने अन्य जन प्रतिनिधियों तथा लोगों के सामने मिसाल क़ायम की है।

कांग्रेस कार्यकर्ता देवेन भट्ट व अन्य उनके साथी कार्यक्षेत्र में न केवल कोरोना से अपना जीवन हारने वाले लोगों का निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार स्वयं कर रहे हैं बल्कि उनके परिजनों को गृह संगरोध में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। 

वह मृतकों के परिजनों को उनके घरों मंे हर ज़रूरी सामान मुहैया करवा रहे हैं। मरीज़ों का हौंसला बढ़ाने के अलावा देवेन भट्ट व अन्य उनके साथी लोगों में मास्क, सेनेटाइज़र आदि भी बांट रहे हैं। जो व्यक्ति कोरोना के लक्षण महसूस कर रहे हैं, वह उनको सही चिकित्सीय सलाह उपलब्ध करवाने के बाद अपने घर में सही तरीक़े से संगरोध करने और सही दवाइयॉं लेने के लिए जागरूक कर रहे हैं। 
कांग्रेस पार्टी ने कोरोना महामारी में लोगों की सहायता के लिए आगे आने वाले देवेन भट्ट व अन्य उनके साथी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मिलकर प्रयास करने से जीत पक्की है। आपसी सहभागिता से हम इस कठिन समय से पार पाएंगे।
Neha Sharma

Recent Posts

kangra News: जिला कांगड़ा के श्री दुर्बेश्वर महादेव शिव मंदिर डल लेक में 1 जून से  महाआरती का आयोजन किया जाएगा केवल सिंह

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया  ने वीरवार को श्री दुर्बेश्वर महादेव मंदिर में  माथा…

22 hours ago

Devbhumi Himachal: हिमाचल दिवस 78 वर्षों की गौरवगाथा और विकास की नई उड़ान

15 अप्रैल 1948 से शुरू हुई यात्रा • एकता, संस्कृति और प्रगति का प्रतीक •…

2 days ago

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 week ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

1 week ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

1 week ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

1 week ago