Categories: Blog

पात्र व्यक्ति प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का उठाएं लाभ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दडोच ने बताया कि प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना भारत मंे लाभार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना का जिला में काफी लोगों ने लाभ प्राप्त किया है बाबजूद इसके सभी पात्र व्यक्तियों ने अपने कार्ड नहीं बनवाएं है। उन्होंने इस योजना के तहत पात्र लोगों से जुड़ने का आहवान करते हुए कार्ड बनावाने की अपील की है।
सीएमओ ने बताया कि इस योजना के तहत चयनित परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज की सविधा प्राप्त है। यह सुविधा फैमिली प्लोटर आधार पर प्रदान की जायेगी अर्थात एक सदस्य या परिवार के सभी सदस्य योजना का लाभ ले सकते हैं और एक परिवार के लिए एक वर्ष में बीमा की राशि 5 लाख रुपये की होगी। साथ ही बताया कि परिवार के सभी सदस्य इस योजना के तहत शमिल होने के पात्र हैं तथा इसके लिए कोई आयु सीमा निश्चित नहीं की गई हैं। इस योजना में लगभग 1800 उपचार प्रक्रियाएं शामिल की गई हैं जिसमें डे-केयर सर्जरीज भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अस्पताल में भर्ती होने पर कैशलेस सेवा प्रदान की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ केवल सरकार द्वारा पंजीकृत सरकारी व निजी अस्पतालों में दाखिल होने पर मिलेगा।
डाॅ. प्रकाश दडोच ने बताया कि इस योजना के अन्र्तगत भारत सरकार द्वारा सामाजिक, आर्थिक जाति जनगणना 2011 के आधार पर चयनित परिवारों को शामिल किया गया हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियो को भी इस योजना में शामिल किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्र्तगत हिमाचल प्रदेश में 175 अस्पताल पंजीकृत हैं जिनमें 151 सरकारी और 24 निजी अस्पताल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लाभार्थी इस योजना का लाभ पूरे देश में किसी भी पंजीकृत अस्पताल में प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी अपने साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड, पंजीकृत मोबाइल नंबर को अपने साथ अस्पताल में लेकर आएं।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago