देशभर में लगे लॉकडाउन के कारण बीते कई महीनों से सभी टीवी शोज की शूटिंग बंद थी. अब धीरे-धीरे कई टीवी शोज ने शूटिंग शुरू कर दी है. कुछ शोज के नए एपिसोड्स टेलीकास्ट भी होने लगे हैं. अब द कपिल शर्मा शो की शूटिंग भी शुरू हो गई है. कपिल शर्मा और भारती सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं. वीडियो में भारती सिंह और सुमोना चक्रवर्ती सेफ्टी प्रीकॉशन्स लेती दिख रही हैं.
कपिल शर्मा की शूटिंग शुरू-मालूम हो कि 125 दिन के बाद द कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू हुई है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किए गए हैं उनमें सुमोना और भारती सैनिटाइजेशन प्रोसेस करती दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर वीडियोज वायरल हैं. फैंस के लिए ये काफी खुशी की बात है. जब से शो बंद हुआ था तब से फैंस द कपिल शर्मा शो को काफी मिस कर रहे थे. अब फैंस जल्द ही एक बार फिर शो के नए एपिसोड्स देख पाएंगे.
मालूम हो कि इस लॉकडाउन में कपिल शर्मा ने अपनी फैमिली संग टाइम स्पेंड किया. कुछ समय पहले कपिल शर्मा ने कहा था कि ये लॉकडाउन उनके लिए किसी आशीर्वाद जैसा है. इसकी वजह से उन्हें अपने परिवार के साथ ढेर सारा क्वालिटी टाइम बिताने को मिल रहा है. साथ ही उन्हें अपनी बेटी अनायरा संग खेलने के साथ भी काफी वक्त मिला.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…