Categories: Blog

CM ऑफिस के सामने मां-बेटी ने की थी आत्मदाह की कोशिश.

लखनऊ में सोमवार को सीएम ऑफिस के सामने आत्मदाह की कोशिश के मामले में पुलिस ने 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में अमेठी में MIM जिला अध्यक्ष कदीर खान, अमेठी कांग्रेस के नेता अनूप पटेल का नाम सामने आया है. इसके अलावा आसमा और सुल्तान नाम के दो और लोगों का नाम इस षडयंत्र में आया है. पुलिस ने आसमां और कदीर खान को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि अमेठी जिले की एक महिला और उसकी बेटी ने शुक्रवार शाम लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मुख्यमंत्री कार्यालय लोकभवन के गेट नंबर 3 के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी.

दोनों को सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. महिलाओं का आरोप है कि वे एक महीने से पुलिस अधिकारियों के पास चक्कर लगा रही थीं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी. रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने 9 मई 2020 को अमेठी के जामो में रहने वाले अर्जुन और 3 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी.

अमेठी की रहने वाली पीड़ित महिला गुड़िया ने अपनी बेटी के साथ लोक भवन के बाहर अचानक अपने आप को आग लगा ली थी. इस दौरान मां 80% जल गई जबकि उसकी बेटी 40% जल गई.लखनऊ पुलिस के मुताबिक एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे बताया कि इन चारों ने दोनों मां बेटी को आत्मदाह के लिए उकसाया था. पहले ये दोनों कांग्रेस कार्यालय गए थे जहां अनूप पटेल से इनकी बात हुई थी. पुलिस ने आसमां और कदीर खान को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago