Shimla: Education Minister will be the chief guest at the conclusion of yoga training program
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के 33 दिवसीय ऑनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे।
प्रदेश योगासन खेल संघ के चेयरमैन एवं संरक्षक प्रो. जीडी शर्मा ने बताया कि योग प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 मई से चल रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के भी युवा हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा की समापन समारोह में शिक्षा मंत्री का मुख्य अतिथि के तौर पर आना बहुत महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार ने योगासन को पहली बार खेल का दर्जा दिया है। अब इसे औपचारिक रूप से विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक औपचारिक रूप से एक विषय के तौर पर पढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भी प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक में योग को एक अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ाने की वकालत करते रहे हैं। प्रदेश योगासन खेल संघ ने भी यह मांग उठाई है। अब योगासन को खेल का दर्जा मिलने से शैक्षिक संस्थानों में दाखिले और नौकरियों में भी योगासन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को खेल कोटा मिल सकेगा। इससे युवा योग साधकों के लिए नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे।
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…