शिमला : एकता से पार्टी अपने किसी भी लक्ष्य पर जीत हासिल कर सकती है – संजय दत्त

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने कांग्रेस के सोशल मीडिया के सभी अग्रणी सगंठनों से आपसी तालमेल से काम करने का आह्वान करते हुए कहा है कि एकजुटता के साथ ही पार्टी अपने किसी भी लक्ष्य पर विजय पा सकती है।उन्होंने कहा कि आधुनिक युग मे सोशल नेटवर्किंग एक ऐसा प्रभावी माध्यम बन गया है जिससे कोई न कोई अपने अपने ढंग से इससे जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि आज देश ही नही पूरा विश्व सोशल नेटवर्किंग से जुड़ा है जो तुरंत प्रभाव से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच रहा है।प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया व अग्रणी संगठनों के प्रमुखों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए संजय दत्त ने कहा कि भाजपा सोशल नेटवर्किंग के द्वारा कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को झूठ बोल कर लोगों में  भ्रम फैलाती रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को  भाजपा के इस दुष्प्रचार से लोगों को जागरूक करना है।उन्होंने कहा कि इसी के साथ उन्हें पार्टी की नीतियों को भी प्रचारित करना है।

उन्होंने इसके लिये समय समय पर पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने व पार्टी के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस सोशल मीडिया को ओर सशक्त बनाने और इसके साथ अधिक से अधिक लोगों को  जोड़ना होगा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान कहा कि सोशल मीडिया के साथ पार्टी के हर कार्यकर्ता को जोड़ा जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि फेसबुक, ट्यूटर,इंस्टाग्राम जैसे अनेक पेलटफॉर्म है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी बात रख सकता है।

उन्होंने कहा कांग्रेस सोशल मीडिया के पदाधिकारियों से फोल्वर्स की अधिक से अधिक संख्या जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों के प्रसार का यह एक उपयुक्त माध्यम है।उन्होंने सोशल मीडिया की टीम के विस्तार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस के खिलाफ भाजपा के हर दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया के चैयरमेन अभिषेक राणा ने कहा की पार्टी के सभी नेताओं को सोशल नेटवर्किंग के साथ जोड़ा गया है।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की टीम एकजुट होकर कार्य कर रही है।बैठक में कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल,सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह के अतिरिक्त सोशल मीडिया के पदाधिकारी व संगठनों के मीडिया प्रभारी मौजूद थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

6 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

7 days ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

1 week ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 week ago

Auckland House School for Boys Hosts Spectacular Grand Carnival in Shimla

Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…

2 weeks ago