शिमला : प्रदेश सरकार कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध-मुख्यमंत्री.

राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के कल्याण और सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति समुदाय प्रदेश और देश के विकास में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के स्नेह से ही यह संभव हो पाया है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन पाई है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों को सरकार में उचित प्रतिनिधित्व मिले, इसके लिए राज्य सरकार हमेशा प्रयासरत है।


स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सक्षम और गतिशील नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कई योजनाएं आरम्भ की गई हैं।
अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए राज्य की अनुसूचित जातियों का सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस आयोग के गठन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विवेक सोनकर, सक्षम गुडि़या बोर्ड की अध्यक्षा रूपा शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारिता कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमेटिड की अध्यक्षा शशि बाला सहित मोर्चे के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

आईटीबीपी के डीआईजी ने राज्यपाल से भेंट की

आईटीबीपी के डीआईजी ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की।
यह एक शिष्टाचार भेंट थी।


Shimla: The state government managed for the welfare of the class- Chief Minister.

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

22 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago