बिलासपुर : जिला में अब तक 246276 लोगों का हुआ करोना टैस्टः- पंकज राॅय

उपायुक्त पंकज राॅय ने बताया कि अब तक जिला में 246276 लोगों के सैंपल कोविड-19 के लिए लैव जांच के लिए आई0जी0एम0सी0 शिमला भेजे गए, उनमें से 232948 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं और 13299 रिपोर्ट अभी तक पाॅजिटीव पाई गई है। 29 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी वाकी है। जिला में 13053 लोग अभी तक कोरोना से निजात पा चुके हैं।

60 वर्ष से उपर तक के 54070 लोगो को अब तक पहली डोज  तथा 38527 को दूसरी डोज दे दी गई है। उन्होंने कहा कि  45 से 59 वर्ष तक के 74116 लोगों को पहली डोज  व 57144 लोंगो को दूसरी डोज दे दी गई है। उन्होंने बताया कि 18 से 44 साल के 133866 लोगों को पहली तथा 4006 लोगों को दूसरी डोज  को लगाई गई है।

जिला में अब तक कुल मिलाकर 361729 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। अब तक किसी को भी टीका लगाने से जिले में कोई गम्भीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ है। टीकाकरण के बाद मामूली बुखार, टीका लगाने की जगह मामूली दर्द का होना तथा शरीर में दर्द होना जैसे प्रतिकूल प्रभाव किसी व्यक्ति को कभी कभार हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आम जनता को सरकार द्वारा बताऐ सभी कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मास्क पहनना, सामाजिक दूरी, हैंड सैनिटाईज या बार-बार साबुन से हाथ धोना आदि सभी कोविड नियमों का पालन जरुर करना चाहिए क्योंकि तीसरी लहर का खतरा अभी भी बना हुआ है और अब भी कोरोना के मरीज आ रहे हैं।

उन्होंने सभी से अनुरोध किया जाता है कि एहतिहात बरतें अफवाहो पर ध्यान न दें कोविड नियमों का पालन करें, खांसी, जुखाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, शरीर में दर्द आदि हो तो वो खुद ही घर पर अपने आप को अलग कर दें व तुरन्त अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य कर्मचारी, डाॅक्टर व आशा कार्यकर्ता से सम्पर्क कर जांच करा सकते हैं।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago