The newly appointed co-in-charge of state affairs, Secretary, All India Congress Committee, Sanjay Dutt will hold a meeting with party leaders and office bearers in Shimla from June 8 to June 13.
कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने आज यहां बताया कि संजय दत्त प्रदेश मामलों के सह प्रभारी बनने के बाद पहली बार शिमला आ रहें है।इस दौरान वह संगठन के कार्यो की समीक्षा भी करेंगे।प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 8 जून को सायं 4 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व उसके पश्चात सायं 5 बजे कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री से भेंट करेंगे।
9 जून को प्रातः 9.30 बजे से कांग्रेस कार्यलय राजीव भवन में विधायकों के साथ मंत्रणा के बाद दोपहर बाद 2.30 बजे से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा करेंगे।10 जून को दत्त सुबह 9 .30 बजे से सायं 7 बजे तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकारणी के साथ बैठक करेंगे।11 जून को सुबह 9.30 बजे से 1 बजे जिलाध्यक्षों के साथ व 2 बजे से ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
12 जून को प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के साथ बैठक के बाद मीडिया प्रभारियों व उसके बाद विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे।
इसके बाद युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई व सेवादल के प्रमुखों के साथ मंत्रणा करेंगे।13 जून को दत्त पार्टी की गतिविधियों को देखने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर व प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री के साथ एक बैठक करेंगे
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…