शिमला : श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की अखंडता के लिए अंतिम दम तक लड़ाई लड़ी: भारद्वाज

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि देश कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की अखंडता के लिए शहादत देने वाले पहले नेता थे।  
श्यामा प्रसाद मुखर्जी कि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारद्वाज ने कहा कि मुखर्जी ने भारत में एक निशान एक विधान एक प्रधान का सपना देखा था और आज भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस सपने को साकार किया है।

  भारद्वाज ने कहा कि देश में एकरूपता हो इसके लिए मुखर्जी जी ने संघर्ष किया। जन संघ की स्थापना से लेकर कश्मीर के आंदोलन तक मुखर्जी जी का योगदान अहम है। मुखर्जी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के बारे में लड़ाई लड़ी।  
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश में धरा 370  को समाप्त किया।  मुस्लिम महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार मिले इसके लिए तीन तलाक़ कानून को समाप्त किया।  भारद्वाज ने कहा कि देश के कानून में एकरूपता हो मोदी सरकार ने मुखर्जी के इस सपने को साकार किया और आज भी देश कि अक्षुण्णता बनी रहे, इसके लिए प्रयासरत है।  
इस मौके पर भरद्वाज ने खलीनी वार्ड में पौधरोपण भी किया। 

इस अवसर पर मेयर सत्य कौंडल, महिला आयोग की अध्यक्षा डेज़ी ठाकुर, हिमफैड के चेयरमैन गणेश दत्त, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, स्थानीय पार्षद विदुषी शर्मा, खलीनी के पार्षद पूरन मल मौजूद रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago