कांगड़ा: धर्मशाला में स्मार्ट सिटी एडवाईजरी फोरम की बैठक आयोजित

 कांगड़ा-चंबा सांसद किशन कपूर ने कहा कि धर्मशाला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए आम जनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत 115 करोड़ की 19 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि 173 करोड़ की 24 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है और 81 करोड़ की आठ परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इसके अतिरिक्त 33 करोड़ की छह परियोजनाओं की डीपीआर तैयार हो चुकी है। किशन कपूर आज मिनी सचिवालय के कैबिनेट हॉल में स्मार्ट सिटी एडवाईजरी फोरम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।


  कपूर ने कहा कि धर्मशाला पर्यटन की दृष्टि से अहम स्थान रखता है। धर्मशाला राज्य के सबसे जीवंत शहर के रूप में उभरा है, जो हर साल न केवल देश बल्कि विदेशों से भी लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने धर्मशाला को अपार प्राकृतिक सुंदरता से और स्वास्थ्यप्रद जलवायु से नवाजा है उन्होंने कहा कि परम पावन दलाई लामा का आवास होने के कारण धर्मशाला की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट इस शहर को विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए अधिक सुंदर और आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा और स्थानीय लोगों को आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हांेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने इस परियोजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में प्रगति की गति को प्रभावित किया है। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं पर काम में तेजी लाने के निर्देश दिये, ताकि इन्हें निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जा सके।


  उन्होंने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत बेहतर कार्य किए गए हैं तथा इसमें सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करके परियोजनाओं के उचित कार्यान्वयन के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए ताकि बेहतरीन स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत जन प्रतिनिधियों तथा आम जनमानस के सुझावों को शामिल करते हुए परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया जाए।

उन्होंने कहा कि शहर में छोटे छोट प्रोजेक्टस को भी स्मार्ट सिटी के तहत शामिल किया जाए ताकि सभी लोग लाभांवित हो सकें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी केंद्र तथा राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए किसी भी स्तर पर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
  उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न कार्याें के बेहतर कार्यन्वयन के लिये कार्यकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर व उनके सहयोगी बधाई के पात्र हैं।


  इससे पूर्व कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी प्रदीप ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्मार्ट सिटी के तहत कार्यन्वित किये जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों ने भी स्मार्ट सिटी के विकास के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।
उन्होंने कहा कि 247 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले लिंक रोड़ कंड करडियाना, 504 लाख से हीरू दुसालन से गम्मरू चोला रोड़ के विस्तारीकरण व चराण खड्ड पर पुल तथा 568 लाख से मैकलोडगंज, भागसूनाग, टऊ चोला(भंगरोटू)रोड़ तथा चराण खड्ड पर पुल की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति हेतु भेजी गई है।


  इस अवसर पर महापौर ओंकार नैहरिया, उप महापौर सर्वचंद गलोटिया, एडीसी राहुल कुमार, विभिन्न वार्डों के पार्षद, परियोजना प्रबंधन सलाहकार सुधाकर सिंह, अमित कुमार शर्मा, जीएम (तकनीकी)संजीव सैणी, प्रबन्धक स्मार्ट सिटी एचएल धिमान, अधिशाषी अभियंता स्मार्ट सिटी रवि भूषण, अधिशाषी अभियंता सुशील डढ़वाल,, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्य मौजूद थे

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago