Shimla : Rashima Thakur's book released.
मुख्यमंत्री ने रशिमा ठाकुर की पुस्तक का विमोचन किया
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रसिद्ध शिक्षाविद, कवयित्री एवं समाज सेविका रशिमा ठाकुर द्वारा लिखित काव्य पुस्तक ‘मेरी परवाज’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने इस काव्य पुस्तक के प्रकाशन के लिए लेखिका के प्रयासों की सराहना की तथा आशा व्यक्त की कि इस पुस्तक की कविताएं लोगों के दिलों को छुएंगी तथा समाज में एकता, प्रेम एवं स्नेह की भावना पैदा करेंगी।
इस अवसर पर ‘मेरी परवाज’ पुस्तक की लेखिका रशिमा ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही वे हिन्दी के साथ साथ अंग्रेजी में भी अपना एक काव्य संग्रह प्रकाशित करवाने जा रही हैं। उन्होंने पुस्तक का विमोचन करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर पार्षद शिमला नगर निगम डॅा. किमी सूद तथा डॅा. राजीव मेहता भी उपस्थित थे।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…