Shimla: MoU was signed between State Handicrafts and Handloom Corporation and Flipkart.
राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उत्पादों की आॅनलाइन बिक्री और इन उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में निगम और फ्लिपकार्ट ई-काॅमर्स कम्पनी के मध्य एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी ने ग्रामीण कारीगरों और स्थानीय उत्पादकों की आर्थिकी को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि इस समझौता ज्ञापन से राज्य के हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़े 20 हजार से अधिक दस्तकारों को ई-काॅमर्स प्लेटफाॅर्म उपलब्ध होगा।
कारीगरों को उनके उत्पादों को आॅनलाईन मार्केट के माध्यम से बेचने के अवसर उपलब्ध होंगे और उत्पादों के बेहतर दाम भी मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचली हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की न केवल राष्ट्रीय बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में भी उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन ब्रांड हिमाचल को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध होगा। इसके माध्यम से हिमाचली शिल्पकारों द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पाद विश्वभर के लोगों को उपलब्ध हो सकेंगे
। एक क्लिक के माध्यम से जहां हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध हथकरघा और हस्तशिल्प उपलब्ध होंगे वहीं स्थानीय कारीगरों की आर्थिकी सुदृढ़ करने में भी सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के व्यावसायिक माॅडल को तैयार करने और कारीगरों को ई-मार्केट मंच प्रदान करने की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने 7 अगस्त, 2021 को मनाए जाने वाले सातवें हथकरघा दिवस के अवसर पर राज्य के हथकरघा संचालकों को बधाई दी।
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने निगम को सुदृढ़ करने में विशेष रूचि दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
निगम की प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और निगम की विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा दिया।
निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर.डी. धीमान, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, फ्लिपकार्ट के प्रतिनिधि और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…