शिमला : रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र की टीम को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के दल को कोविड-19 के लिए रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में उनके कार्य प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंनेे कहा कि यह निर्णय प्रदेश में टेस्टिग बढ़ाने के उद्ेदश्य से लिया गया हैं।
उन्होंने कहा कि 250 से अधिक टेस्ट करने पर स्वास्थ्य उपकेंद्र के दल को अधिकतम 11500 रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि प्रदेश द्वारा अधिसूचित सूची में क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, एमपीडब्लयू और आशा कार्यकर्ताओं में वितरित की जाएगी। इस प्रोत्साहन को प्राप्त करने के उपरांत हेल्थ वेलनेस सेंटर-स्वास्थ्य उप केंद्र या हेल्थ वेलनेस सेंटर-प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र को कोविड-19 सीसी पोर्टल पर प्रोत्साहन को सत्यापन के बाद कलेक्शन सेंटर के रूप में नामित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त टैली परामर्श की संख्या, ओपीडी में वृद्धि, दैनिक व मासिक रिपोर्टिग तथा डीवीडीएमएस पोर्टल के उपयोग को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए आधार बनाया जाएगा।
 प्रवक्ता ने कहा कि यह ऐसे दलों से अपने कार्य प्रदर्शन को बढ़ाकर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 से निपटने के लिए टेस्टिंग, ट्रैकिंग तथा उपचार की रणनीति को सफल बनाने का आग्रह किया हैं।

दुर्गम क्षेत्रों में जीवन धारा के माध्यम से किए जा रहे हैं कोरोना टेस्ट

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 से निपटने के लिए दूर-दराज के क्षेत्र के लोगों को जीवन-धारा के माध्यम सेे रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की सुविधा प्रदान की जा रही हैं। ऐसे क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार पर कोविड संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए जीवन धारा मेडिकल मोबाइल यूनिट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि जीवन धारा के अन्तर्गत की जा रही टेस्ंिटग में अब तक प्रदेश के 7 जिलों में 10 मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से 5267 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए है, जिनमें 543 मामले कोविड पाॅजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिला मंडी में किए गए 1398 टेस्ट में 66, कांगड़ा में 1137 में 218, शिमला में 912 में 98, कुल्लू में 672 में 47, सोलन में 534 में 27, चंबा में 318 में 67 और जिला सिरमौर में 296 में 20 मामले पाॅजिटिव पाए गए हैं। जीवन धारा के माध्यम से किए जा रहे टेस्ट में पाॅजिटिविटि दर 10.3 प्रतिशत हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि दूर-दराज व दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की कोविड टेस्टिंग को बढ़ाने के लिए जीवन धारा के माध्यम से सुविधा प्रदान की जा रही हैं ताकि समय पर कोविड के मामलों का पता लगा कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

कोविड के लक्षणों की अनदेखी न करें लोग: स्वास्थ्य विभाग

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में कोविड-19 से निपटने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और इस संबंध में समय-समय पर आवश्यकतानुसार कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड के कारण कुछ लोगों की घर पर मृत्यु दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि इनमें कुछ मरीज ऐसे थे जिन्हें या तो कोविड पाॅजिटिव पाया गया था और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया था जबकि कुछ मरीज ऐसे थे जिन्होंने कोविड के लक्षणों की अनदेखी की और उनकी मृत्यु होने पर उनके कोविड पाॅजिटिव होने का पता चला हैं।
प्रवक्ता ने लोगों से कोविड के लक्षणों की अनदेखी न करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करना चाहिए और सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों व मानक संचालन प्रक्रियाओं का निष्ठा से पालन किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक कोविड के 190485 पाॅजिटिव मामले सामने आए है, जिनमें से 3143 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगांे की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव है या रिपोर्ट आनी बाकि है और यदि सांस लेने परेशानी है तो उन्हें अस्पताल के ट्रायज क्षेत्र में उपचार के लिए दाखिल किया जाना चाहिए।  

backup_0dff07

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

14 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago