धर्मशाला : वज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 1 दिन का वेतन कोरोना महामारी के नाम

आज वज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के अधिकारियों व  सभी कर्मचारियों ने अपने 1 दिन का वेतन  कोरोना महामारी की इस विकट परिस्थिति में सहायता स्वरूप एसडीम कांगड़ा के समक्ष भेंट किया।इनके द्वारा कुल 33696/-  रुपए की कुल राशि चेक के माध्यम से एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा के समक्ष कोरोना महामारी से लड़ाई में सहायता स्वरूप दी गई।एसडीम कांगड़ा ने इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है।

जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए। यही समय है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति मानवता की एक मिसाल पेश कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद को इस समय उचित सहायता मिलनी बहुत आवश्यक है और यह तभी संभव है जब हम  समाज के लिए अपना दायित्व समझें, और आगे आकर प्रत्येक जरूरतमंद की सहायता करें। इस मौके पर  मंदिर परिसर के अधिकारी दलजीत शर्मा, कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार व उनके अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

3 जून को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

धर्मशाला, 01 जून- सहायक अभियंता, विद्युत उपमण्डल, सिद्धपुर, कर्म चंद भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.वी.जदरांगल-टंग फीडर की आवश्यक मरम्मत व उचित रखरखाव के कारण टंग, टंग बाजार, मछां, तरंगा, सालिग, कंड-करिदयाना, जुहल इत्यादि क्षेत्रों में 3 जून, 2021 को प्रातः 9.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago