Shimla : टूटू में नि:शुल्क बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम

दिव्य योग फाउंडेशन #Divyayog Foundation, द्वारा दिव्य फिजियोथैरेपी सेंटर, #Divya Physiotherapy Centre, न्यू टूटू, शिमला में 24 और 25 जनवरी 2023 को बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम #Child Health Program, के अन्तर्गत 2-दिवसीय निशुल्क शिविर #Free Camp, लगाया जा रहा है। दिव्य फिजियोथैरेपी सेंटर में नवजात बच्चों में होने वाली बीमारियां, मंदबुद्धि बच्चे जो न चल सकते हैं, न उठ-बैठ सकते हैं और न बोल सकते हैं, ऐसे बच्चे जिनकी गर्दन नहीं सधती, निगाह भी नहीं ठहरती, अपंगता #Disability, और अन्य बीमारियों से ग्रसित ऐसे बच्चों व जन्मजात विकृति वाले बच्चों का योग्य और अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा बेहतर ईलाज किया जाता है।

24 और 25 जनवरी के निशुल्क शिविर में उक्त रोगों से ग्रसित बच्चों की शारीरिक और मानसिक कमजोरी #Physically and Mentally Weakness, की निशुल्क जांच भी की जाएगी और रोग के अनुसार उचित परामर्श दिया जाएगा। बच्चे में किसी प्रकार की कमी होने पर उसे तुरन्त उपचार #Treatment, दिया जाएगा। ऐसे बच्चों का तुरन्त इलाज किया जाना आवश्यक है क्योंकि देरी होने पर यह बीमारी लम्बी बन सकती है। https://www.tatkalsamachar.com/himachal-pradesh-dr-abhisek-jain/ इस सुविधा का लाभ दोनों दिन प्रातः 9 से दोपहर 2 और सांय 3 से 7 तक लिया जा सकता है। बच्चों संबंधी उपरोक्त रोग संबधी अन्य जानकारी के लिए ट्रस्ट द्वारा एक हेल्पलाईन 92185-38001 दी गई है जिस पर कभी भी संपर्क किया जा सकता है।

दिव्य योग फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय कुमार सूद ने बताया कि संस्थान द्वारा इस प्रकार के शिविर पिछले कई वर्षों से यदा-कदा लगाए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी रोग से ग्रसित बच्चों को इस निशुल्क शिविर में अवश्य दिखाना चाहिए और उचित परामर्श #Consultation लेकर उनका भविष्य संवारने की कोशिश की जानी चाहिए।

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

3 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

4 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

4 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

5 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

1 day ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

1 day ago