Shimla: More than one crore people will do Surya Namaskar today
कल मकर सक्रांति पर्व पर पूरी दुनिया में एक करोड़ से ज्यादा लोग इस मुहिम मेंषामिल होने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम कल प्रातः 7 बजे से शुरू हो रहा है। इस महायज्ञ में प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग सूर्य नमस्कार के लिए पंजीयन करा रहे हैं। सूर्य नमस्कार में शामिल होने के लिए लोगों में काफी उत्साह मिल रहा है।
नेशनल योगासन स्पोर्ट फेडरेशन के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन के राज्य सचिव डा. विवेक सूद ने बताया कि सूर्य नमस्कार के अन्तर्गत आठ आसन आते हैं। यह एक यौगिक प्रक्रिया है और श्वासों पर आधारित है। भारत सरकार के केन्द्रिय आयूष मंत्रालय की वेबसाईट पर वैज्ञानिक तौर पर डिजायन किया पूरा प्रोग्राम दिया गया है जिसे आसानी से देखा जा सकता है। आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के तहत आज 14 जनवरी को वैष्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम पूरे भारत और विश्व में किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन के पैटर्न लक्ष्मीदत शर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से करवाए जा रहे सूर्य नमस्कार के तहत हिमाचल प्रदेश में भी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम बड़े उत्साह और उल्लास से किया जा रहा है। प्रदेश के लगभग सभी शिक्षण संस्थान, कार्पोरेट, विश्वविद्यालय, कालेज आदि संस्थानों के कर्मचारी व छात्रवर्ग इस महायज्ञ में भाग ले रहे हैं। हिमाचल प्रदेश योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने कहा कि कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मकर संक्राति पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम ज्यादा प्रासंगिक है।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…