Shimla : आठ दिसम्बर को काँग्रेस के पक्ष में आयेगा हिमाचल का जनादेश, रानी प्रतिभा सिंह की रहनुमाई में बनेगी प्रदेश की नई सरकार: आशीष ठाकुर

कांग्रेस नेता आशीष ठाकुर ने दावा किया है कि प्रदेश के चुनावों में चली सत्ता विरोधी लहर ने जयराम सरकार के तंबू उखाड़ दिये हैं और ईवीएम मशीनों में क़ैद हुआ जनादेश आठ दिसम्बर को कांग्रेस के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पार्टी प्रमुख रानी प्रतिभा सिंह के करिश्माई नेतृत्व ने भाजपा को चारों खाने चित्त कर दिया है और उनकी रहनुमाई में ही नई सरकार का गठन होगा।

काँग्रेस नेता आशीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा बीजेपी सरकार की कार्यशैली से बेहद दुःखी हो गई थी। कर्मचारियों से लेकर युवाओं, किसानों-बागवानों तक के मसले इससे हल नहीं हुये। बेरोजगारी और मंहगाई का कंट्रोल से बाहर होना भी इसके खिलाफ गया है। इसीलिए प्रदेश की जनता ने इसे सत्ता से उखाड़ने का फ़ैसला किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में हिमाचल की अगली सरकार का बनना तय है।

एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हमीरपुर जिला कांग्रेस के महासचिव अधिवक्ता आशीष ठाकुर ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार का हर मोर्चे पर फेल रहना यह दर्शाता है कि इसका नेतृत्व दिशाहीन और रिमोट कंट्रोल से चलने वाला था। https://www.tatkalsamachar.com/kinnaur-kinnaur-in-27-nov/उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले की पांचों सीटों पर कांग्रेस शानदार तरीके से विजय परचम फहराएगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों और कर्मचारियों के अनसुलझे मसलों को सुलझाने के लिये इस सरकार को पांच साल तक वक़्त नहीं मिला। चुनावी समय पर इसने सरकारी खर्चे पर करोड़ों के बजट की रैलियां आयोजित करके अपनी नाकामियों को छुपाने के ड्रामे किये। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने इन चुनावों में भाजपा को ऐसा जबाब दिया है जिसकी कल्पना इन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोची होगी।

कांग्रेस नेता आशीष ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह को प्रदेश में विकास के मसीहा के तौर पर जाना जाता है। इस बार के चुनाव में उनकी कमी कार्यकर्ताओं और जनता को बहुत खली है। लेक़िन लोगों ने भावात्मक रूप से रानी प्रतिभा सिंह में ही राजा वीरभद्र सिंह की छवि को स्वीकार करते हुये काँग्रेस पार्टी को अपना भरपूर समर्थन, प्यार और आशीर्वाद दे दिया है।  

उन्होंने दावा किया कि आठ दिसम्बर को कांग्रेस के पक्ष में निकलने वाले जनादेश के बाद पीसीसी चीफ रानी प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में हिमाचल में नई सरकार का गठन होगा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल में इस ऐतिहासिक जीत के बाद, रानी प्रतिभा सिंह को हिमाचल की पहली महिला मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में नया इतिहास रच देगी।

कांग्रेस नेता आशीष ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार, गरीबों, किसानों , बागवानों सहित युवाओं , महिलाओं और कर्मियों के ज्वलंत मुद्दों को हल करने में त्वरित फैसले करेगी। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी जिन दस गारंटियों को लेकर जनता के बीच गई है, वही सरकार का नीति दस्तावेज होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की मौजूदा सरकार की विफलता इतनी ज्यादा हो चुकी थी कि इस के कई वर्तमान मंत्री चुनाव हारेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरी एकजुटता से भाजपा से मुकाबला किया है और आठ दिसम्बर को ये सत्ता से बाहर होंगे। उन्होंने दावा किया कि रानी प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार के गठन के लिये लोगों ने जनादेश दे दिया है और उनकी पार्टी दो तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार करके सत्ता में काबिज़ होगी।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago