Shimla News : नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित

प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायकों की एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें नवनिर्वाचित विधायकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया।


एसोसिएशन के अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन की ओर से आए सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के सभी निर्वाचन क्षेत्रों का एक समान विकास करने के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित विधायकों को क्षेत्र के विकास तथा अन्य कार्यों के लिए हरसंभव सहायता एवं सहयोग के प्रति आश्वस्त किया है।
केवल सिंह पठानिया ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में लिए गए विभिन्न निर्णयों के लिए उनकी तथा प्रदेश सरकार की सराहना भी की।


केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छात्र जीवन से ही राजनीति में प्रवेश करते हुए आज एक लंबे संघर्ष के उपरांत प्रदेश की बागडोर संभाली है। उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाले श्री सुक्खू आम लोगों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से भलीभांति परिचित हैं और सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित विधायकों की समस्याओं को हल करने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग प्राप्त होगा।


इस अवसर पर एसोसिएशन के महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, हरीश जनारथा, चंद्रशेखर, आशीष शर्मा, डॉ. जनक राज, चैतन्य शर्मा, पूर्ण चंद ठाकुर, डी.एस. ठाकुर, देवेंद्र कुमार भुट्टो, सुरेश कुमार, दलीप ठाकुर, दीप राज, लोकेंद्र कुमार, रणवीर सिंह निक्का, नीरज नैय्यर, अजय सोलंकी, मलिंदर राजन, भुवनेश्वर गौड़, विनोद सुल्तानपुरी, सुदर्शन बबलू सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago