Shimla Governor : भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट की

हिमाचल प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की।


राज्यपाल ने उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमाचल से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी की। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान के अपने अनुभवों को राज्यपाल के साथ साझा किए।


राज्यपाल ने अधिकारियों से प्रदेश में नशे और मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने का बीड़ा उठाने तथा इसके लिए जन जागरूकता की भी अपील की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते नशे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो स्थितियां गंभीर हो सकती हैं।


उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य कि बात है कि उन्हें जन सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने अधिकारियों को सर्मपण भाव के साथ कर्तव्यों के निर्वहन का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक शांतिप्रिय राज्य है, इसलिए उनका लक्ष्य इसे और अधिक प्रगतिशील प्रदेश बनाना होना चाहिए।


इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, एवं पुलिस अधीक्षक (कानून व्यवस्था) सृष्टि पाण्डेय भी उपस्थित थे। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-news/
परिवीक्षाधीन अधिकारियों में उत्तर प्रदेश की अदिति, आंध्र प्रदेश के साईं दत्तात्रेय वर्मा, कर्नाटक के सचिन और हिमाचल के ब्युम बिंदल शामिल थे।

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

7 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago