People of the state rejected Congress, supported BJP: Jairam Thakur
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शिमला के विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए। समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है और भाजपा को भारी जनसमर्थन दिया है। यह सुक्खू सरकार को नकारने जैसा है।
प्रदेश के लोगों ने सरकार की नाकामी के चलते कांग्रेस को नकार दिया। 68 में से 61 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दी। https://www.youtube.com/watch?v=MlpP-XYQdRk प्रदेश के ज़्यादातर मंत्री और सीपीएस तो अपने विधानसभा क्षेत्र में पिछड़े ही साथ ही मुख्यमंत्री की अपनी सीट पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को सहयोग स्नेह देने के लिए प्रदेश के लोगों का आभार जताया।
हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीते विधायक सुधीर शर्मा और इन्दर दत्त लखनपाल बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिलने के लिए उनके विधानसभा स्थित कार्यालय पहुंचे। जयराम ठाकुर में उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीटों में भारी वृद्धि हुई।https://tatkalsamachar.com/shimla-news-secretary/ एक तरफ़ जहां कांग्रेस से मंडी लोकसभा सीट भाजपा ने जीती वहीं मुख्यमंत्री के गृहज़िला की बड़सर और धर्मशाला की सीट भी जीती। लोकसभा में कांग्रेस से एक सीट तो विधान सभा में कांग्रेस से दो सीट ली। अब सदन में भाजपा 27 हो गई है। आने वाले दिनों में यह संख्या और ज़्यादा हो जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल हो गई है। पिछले तीन दिन के अंदर प्रदेश में पाँच जघन्य हत्याकांड हो चुके हैं। बिलासपुर में बुजुर्ग दंपति की हत्या के बाद, काँगड़ा में बालिका की दराट से काटकर हत्या के बाद ऊना में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया और अब चंबा के सलूणी में आईबी के एएसआई की हत्या का मामला सामने आया है। प्रदेश में इस तरह की अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है। इस तरह की घटनाओं के लिए देवभूमि में कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री क़ानून-व्यवस्था की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए काम करें। लोगों का जीवन भगवान भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…