Shimla News :  कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार से  बजट में हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार से  बजट में हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग की है,जिससे इन क्षेत्रों में विकास की गति को बल मिल सकें। उन्होंने कहा है कि मैदानी इलाकों की अपेक्षा पहाड़ी इलाकों में किसी भी निर्माण व उसके विस्तार कार्य में लागत अधिक आती है इसलिए इन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिये पहाड़ी इलाकों को बजट में विशेष प्रावधान किया जाना चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने  केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष आर्थिक मदद की मांग करते हुए कहा है कि गत साल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा में 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-financial-condition/ इसके अतिरिक्त प्रदेश की कांग्रेस सरकार को 70 हजार करोड़ से अधिक का ऋण व 10 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां पूर्व भाजपा सरकार से विरासत में मिली है इसलिए केंद्र सरकार को दिल खोलकर प्रदेश की आर्थिक मदद करनी चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने केंद्र सरकार से प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए विशेष पैकेज जारी करने की मांग करते हुए कहा है कि इससे प्रदेश के आत्मनिर्भर बनने व बढ़ती  बेरोजगारी दूर करने में मदद मिलेगी। https://youtu.be/XOaoI4RocQE?si=6WnAlqB3qVjznHtZ उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार के बजट में हिमाचल प्रदेश के लिये रेल लाइन के अतिरिक्त कोई बड़ी सौगात की घोषणा होगी।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

5 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago