Shimla News : राजनैतिक प्रतिशोध के चलते रोकी जा रही है पूर्व सरकार की लोकप्रिय योजनाएं

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि सुक्खू सरकार ने बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली शगुन योजना का पैसा भी रोक दिया है। बजट होने के बाद भी सरकार द्वारा पैसा बेटियों की शादी पर पैसा नहीं दिया गया। जिससे बजट लैप्स हो गया। जबकि हर ज़िले में सैकड़ों की संख्या में आवेदन लंबित पड़े हैं। लोग भटक रहे हैं, जो धनराशि शादी के समय मिलनी चाहिए थी वह साल भर से अटकी पड़ी है। यह बातें अख़बारों में छप रही हैं और सरकार के संज्ञाओं में हैं। शगुन जैसी योजना होने के बाद भी बेटियों की शादी में सरकार की तरफ़ से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। लंबित पड़े हज़ारों आवेदनों में इस वित्तीय वर्ष के साथ पिछले वित्तीय वर्ष आवेदन भी शामिल हैं। प्रदेश के बेटियों के विवाह के समय दी जाने वाली धनराशि को क्यों रोका जा रहा है, सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। एक तरफ़ कांग्रेस ने चुनाव के दौरान महिलाओं को सुख सम्मान निधि देने के नाम पर ठगा दूसरी शगुन जैसी महत्वाकांक्षी योजना को बंद करने का काम कर रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सभी ज़िलों में शगुन योजना का पैसा रोक दिया गया है। हर ज़िले में सैकड़ों की संख्या में आवेदन लंबित पड़े हैं। इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने शगुन योजना के लिए बजट ही नहीं जारी किया है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में बजट होने के बाद भी पैसा नहीं जारी किया गया। यह खबरें अख़बारों में छप रही है लेकिन सरकार संज्ञान नहीं ले रही है। इससे साफ़ है कि शगुन योजना का पैसा रोकने का आदेश ऊपर से ही दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसीलिए सरकार अब मीडिया के लोगों पर मुक़दमा करने की धमकी दे रही और है और छवि ख़राब करने के नाम पर जेल भेजने का डर दिखा रही है। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-post-disaster-assessment/ क्योंकि सरकार की नाकामी का एक-एक काल चिट्ठा मीडिया प्रदेश के लोगों के सामने लाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जानता पार्टी सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ जमकर आवाज़ उठाती रहेगी और उनकी तानाशाही का डटकर सामना करेगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार में 1 अप्रैल 2021 में शगुन योजना की शुरुआत हुई थी। जिसके तहत सरकार ने बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी में 31 हज़ार रुपए देने की योजना शुरू की थी। सामान्य परिवार में बेटी के विवाह में इतनी धनराशि मायने रखती है। इससे बहुत सारे काम आसानी से हो जाते हैं। https://youtu.be/5yUKSfhnGBI?si=g-dbAg-zAdbbBKSf हमारी सरकार में हमने हज़ारों बेटियों को इस योजना का लाभ दिया। योजना सुचारू रूप से चलती रही। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जब से सत्ता सँभाली तब से प्रतिशोध की राजनीति के तहत पूर्व सरकार द्वारा ग़रीबों और ज़रूरतमंदों के लिए चलाई गई योजनाओं को अघोषित रूप से बंद करने में लगे हैं। नई सरकारें पुरानी सरकार के काम को आगे बढ़ाने के लिए जानी जाती हैं लेकिन यह सरकार शगुन और सहारा जैसी योजनाओं को बंद करने में लगी है। जिस तरह से सरकार जनहितकारी योजनाओं को टार्गेट कर रही है वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। कहा कि सरकार जल्दी से जल्दी शगुन योजना का बजट जारी करे और सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण करे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

12 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago