Kinnaur News : आपदा के संदर्भ में जगत सिंह नेगी ने ली बैठक

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जनजातीय जिला किन्नौर में मॉनसून सीजन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया तथा उपस्थित स्वास्थ्य, पुलिस, ग्रेफ, आई.टी.बी.पी, होमगार्ड, अग्निशमन, जल शक्ति विभाग, विद्युत, लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 प्राधिकरण को बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजस्व मंत्री ने जिला प्रशासन को निगुलसरी, पांगी नाला, पागल नाला, मलिंग नाला जैसे संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी एवं मजदूरों को तैनात करने के निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके और स्थानीय लोगों को तत्काल प्रभाव से राहत प्रदान की जा सके।


कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से सीधे संवाद के माध्यम से विस्तृत चर्चा की और पुलिस एवं आई.टी.बी.पी को त्वरित प्रतिक्रिया दल को आपात स्थिति के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए ताकि भू-स्खंलन एवं बादल फटने जैसी आपदा के समय तुरंत राहत पहुंचाई जा सके और बहुमूल्य जानों को बचाया जा सके।


उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया https://tatkalsamachar.com/shimla-news-post-disaster-assessment/ और जिला प्रशासन द्वारा आपदा के लिए उठाए गए कदमों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।


बैठक में उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त विजय कुमार, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, वनमण्डलाधिकारी अरविंद कुमार, https://youtu.be/ataF8MnrWCo?si=6iQ1kK7Umj2LcJTwमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, तहसीलदार मूरंग विक्रमजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago