Shimla News : 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज यहां राजभवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है जब राष्ट्र को विदेशी साम्राज्य की गुलामी से आजादी मिली। उन्होंने कहा कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और वीर सपूतों के संघर्षों ने हमें आजादी दिलाई है।


राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी देशभक्तों को नमन करते हैं। हम उन वीर सपूतों को भी नमन करते हैं जिन्होंने आजादी के बाद देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।


उन्होंने प्रदेश की उन्नति और सर्वांगीण विकास की कामना करते हुए https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-unity-and-integrity/ कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम और अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र और प्रदेश की उन्नति के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से हिमाचल में प्राकृतिक आपदाएं लगातार लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही हैं।


उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक बूटा मां के नाम’ अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। https://youtu.be/9uQQJPXgSSM?si=Io-ys8ipj_ucOvi5 उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर राज्यपाल ने राजभवन के कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज भी भेंट किए। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला और राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

15 minutes ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

2 hours ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

3 hours ago

Hamirpur News: विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

3 hours ago

Himachal News: मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…

4 hours ago

Bilaspur News: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ‘बिलासपुर: परिवर्तन की कहानी’ डॉक्यूमेंट्री का किया लोकार्पण

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 hours ago