Shimla News: मोदी 3.0 के लिए देश तैयार, अब विकास पकड़ेगा और रफ़्तार : जयराम ठाकुरनरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य हासिल करने के लिए हर भारतवासी सहयोग को तत्पर

देश ने इंडी गठबंधन को नकारा, मोदी के विकास पर लगाई मुहर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी वक्तव्य में कहा कि देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औ एनडीए गठबंधन को पूर्ण जनसमर्थन दिया। जिससे नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं। नरेन्द्र मोदी 3.0 का कार्यकाल देश के विकास के लिए ऐतिहासिक होगा। इस बात की घोषणा नरेन्द्र मोदी ने पहले ही कर दी है। आने वाला समय भारत के ऐतिहासिक प्रगति का कालखंड होगा। सबका साथ और सबका विकास के ध्येय के साथ भारत वैश्विक पटल और सशक्त और सहभागी होगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले ही कहा था कि उनके तीसरे कार्यकाल के लिए सरकार ने अपना रोड मैप तैयार कर लिया है। सिर्फ़ विकास और सबकी संतुष्टि के एजेंडे पर काम करना ही भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। देश में नरेन्द्र मोदी ने ‘जो कहा वह करके दिखाया’ वाली राजनीति की है। झूठे नारे और झूठी गारंटियों का दौर भारतीय राजनीति से ख़त्म किया। हर भारतीय तक सरकार पहुंचाने, सरकार की योजनाएँ पहुंचाने, बिना किसी बिचौलिए के हर भारतवासी को शत प्रतिशत धनराशि पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाया। लाखों करोड़ की संख्या में हर योजना के लाभार्थी हैं ल। जिन्हें अपनी पात्रता के अन्तर्गत मिलने वाली योजनाओं के लाभ निर्धारित समय पर हमेशा मिल रहा है। इसी कारण आज समूचा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करता है। देश में गारंटी का सिर्फ़ एक ही नाम है नरेन्द्र मोदी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है। https://www.youtube.com/watch?v=5iS8y640M60 देश भर में कांग्रेस तीन अंकों में नहीं पहुंच सकी। हिमाचल में सत्ता में रहते हुए भी कांग्रेस को प्रदेश के लोगों ने नकार दिया। लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री न ही अपना हलका बचा सके और न ही मंत्री। 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से हार गई। डेढ़ साल के कार्यकाल में सरकार की ऐसी स्थिति हो गई। इससे साफ़ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के लोगों में कांग्रेस की उन झूठी गारंटियों के जवाब सुक्खू सरकार को दिया है। प्रदेश के लोग इस सरकार से विकास और जनहित की योजनाओं की उम्मीद खो चुके हैं।

दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए जयराम ठाकुर

नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए संसदीय दल का नेता चुनने पर दी शुभकामनाएं

दिल्ली: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नरेन्द्र मोदी की एनडीए की संसदीय बैठने में सर्वसम्मति से एनडीए के संसदीय दल का नेता चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि तीसरे कार्यकाल में देश विकास की नई ऊँचाई छुवेगा। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-minister/ प्रधानमंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मोदी 3.0 जनहित और देश और देश हित में बड़े और मज़बूत फ़ैसले के लिए जाना जाएगा। शपथ ग्रहण के साथ ही के संकल्प पत्र के जनहितकारी लक्ष्यों की प्राप्ति के कार्य शुरू होंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एनडीए की सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने यह बातें कही।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma
Tags: ap newsaustralia trending newsBJPbrandingbreaking newsbreaking news telugubreaking news todayBusinessChairmanChamba newsCMCongressdaily newsdb newsDc Chambadc hamirpurDC MandiDC NahanDC ShimlaDC SirmourDC SolanDC UnadesigndesignerdigitalmarketingecommerceElectionExploreExplorepageFashionfollowmegma newsgma news todayGoogleGoogle newsgraphicdesignhamirpur newshappyHimachalhimachal live news todayhimachal newshimachal news cm sukhuHimachal News Hindihimachal news latesthimachal news livehimachal news todayhimachal news today live in hindihimachal news updatehimachal pradeshHIMACHAL PRADESH NEWShindi newshindi news liveHPCC Media DepartmentIndiaindia newsinstagoodinstagramInstasoodLahul Spiti NewsLatest hindi newslatest nagamese newsLatest Newslatest news australialatest news in nagameselatest news livelatest news todaylatest yimkhongtv newslike4likelive newslive trading news Himachal News himachal newsmandi newsmarketingdigitalMLAsnewsnews aaj taknews indianews liveNews Nahannews portalnews todaynews7Partyphilippine newsphilippines news todayPhotoofthedayPoliticsseoShimla Newssirmour newsSmackDownsmallbusinesssocialmediasocialmediamarketingSolan newssuper tet latest newssupertet news latesttelanagna newstelugu newstelugu trending newstoday himachal newsToday Newstop trending newsTrendingtrending newstrending news australiatrending news by monicktrending news channeltrending news on wiontrending news philippinestrending news todaytrending news youtube channeltv9 bharatvarsh latest newsuidesignuna newsuntv newsuntv news and rescueuntv news todayus newsuxdesignviral newswebwebdesignwebdesignerwebdeveloperwebdevelopmentwebsitewebsitedesignwebsitedesignerwebsitedevelopmentwhy newswordpressworld news

Recent Posts

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

2 days ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

3 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

3 days ago

Una News:नगनोली में 38वें मेजर छज्जू राम लॉ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…

3 days ago

Mandi News: स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता में  पूरे प्रदेश के दिव्यांग प्रतिभागी ले सकेंगे भागसेरी मंच की सांस्कृतिक संध्याओं में दिव्यांगजनों को अलग से मंच देने की विशेष पहल

बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…

5 days ago