Shimla News : सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

बजट सत्र में जनहित के मुद्दे पर सरकार के जवाबदेही पर होगी बात : जयराम ठाकुर

सत्र में सरकार ने समय कम रहा है, मुद्दे बहुत ज़्यादा है इसलिए सदन का समय और बढ़ना चाहिए

सत्र का माहौल सौहार्दपूर्ण रहे यह जिम्मेदारी सरकार की भी है

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा विधायक विधायक सुखराम चौधरी के साथ विधान सभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक में सौहार्दपूर्ण तरीके से बात चीत हुई हैं। प्रदेश में बहुत से मुद्दे हैं, जिनका जवाब सरकार से लेना है और जनहित के मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय करनी है। सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है, जनहित से उसे कोई सरोकार नहीं हैं। सरकार को जनहित के मुद्दे पर जवाब देना होगा।  

जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्र से शुरू होने के पहले सर्वदलीय बैठक की परंपरा रही है। उसी परंपरा के तहत इस बैठक में शामिल हुआ हूँ। सदन सौहार्दपूर्ण तरीके से चले यह जिम्मेदारी सरकार की है। अगर सरकार विपक्ष के द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देगी तो सदन में माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। विपक्ष जनहित के मुद्दों के प्रति जवाबदेह है।

सरकार की जनविरोधी नीतियों की वजह से प्रदेश के लोग त्रस्त हैं। आज हर वर्ग में असंतोष है। लोग सड़कों पर हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। स्वास्थ्य से लेकर कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह है। https://tatkalsamachar.com/hp-news-board-examनशा एक महामारी बन गया है। न जाने कितने युवा इसको चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बजट सत्र है इसलिए राज्यपाल महोदय का अभिभाषण हैं। उसके बाद उस पर चर्चा होगी। इसके बाद बजट प्रस्तुत होगा और उस पर भी चर्चा होगी, जिस पर बहुत सारा वक्त जाएगा। सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाएँगे और अपनी समस्याओं को रखेंगे।

सरकार के स्तर पर बहुत सारी चीजें हैं जिसपर विधानसभा में जवाब मांगा जाएगा। इस बार सरकार ने बजट सत्र छोटा रखा है। सत्र के समय बढ़ाए जाए संबंधित पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बहुत सारे डिस्कशन होने हैं और समय कम हैं। इसलिए यदि बजट सत्र का समय बढ़ाया जाएगा तो चर्चा के लिए और समय होगा, इसलिए सदन का समय और बढ़ाया जाना चाहिए।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

18 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago