Shimla News: खो चुके जनाधार की हताशा में कुछ भी कह रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। भारतीय जानता पार्टी के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों द्वारा कांग्रेस को पूरी तरह नकार देने के कारण हताशा में हैं इसलिए वह इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। यह सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गई है। लोगों सिर्फ़ परेशान करने के अलावा कोई काम नहीं कर रही है। आज प्रदेश में हर व्यक्ति सरकार से निराश हैं। https://tatkalsamachar.com/chief-minister-sold-lotus/ रोज़गार से लेकर विकास के मामले में यह सरकार पिछली सरकार के कामों को एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा पाई है। एक भी युवा को रोज़गार नहीं दे पाई है। यह सरकार सिर्फ़ अपने मित्रों के लिए काम कर रही है। उन्हीं का भला करने में व्यस्त है। यह सरकार सिर्फ़ मित्रों के लिए समर्पित सरकार है। जिसका आम आदमी के हितों से कोई लेना देना नहीं है। इस बार के उपचुनाव में भी प्रदेश के लोग इस सरकार को सबक़ सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार सत्ता के दुरुपयोग से विपक्ष को परेशान कर रही है। मुख्यमंत्री निर्दलीय विधायकों को पहले समर्थन के लिए प्रताड़ित करते रहे और जब वे इस्तीफ़ा देकर चुनाव लड़ रहे हैं तो भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनके ख़िलाफ़ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। https://www.youtube.com/watch?v=6SvzTmMBdik मुख्यमंत्री यह सरकार झूठ बोलके चलाना चाह रहे हैं। झूठ के भरोसे चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री यह भूल रहे है कि झूठ की उम्र बहुत लंबी नहीं होती। भाजपा प्रत्याशियों के ख़िलाफ़ कर रहे दुष्प्रचार लिए उन्हें न्यायालय में जवाब देना होगा। भाजपा के प्रत्याशियों को फ़र्ज़ी मुक़दमों में फ़साने की कोशिश हो रही है, प्रदेश का पूरा तंत्र अपनी पूरी शक्ति भाजपा के प्रत्याशियों को परेशान करने में लगा रहा है जबकि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से रसातल में चली गई है। दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं। प्रदेश में भाड़े के शूटर कोर्ट परिसर में ही तांडव मचा रहे हैं। क्या मुख्यमंत्री प्रदेश में अपराधियों के इस तरह के बोलबाले को ही व्यवस्था परिवर्तन कह रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्व० डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एक विधान, एक प्रधान और एक निशान के लिए अपना बलिदान करने वाले स्व० श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमारी प्रेरणा का स्रोत हैं।  जिस लक्ष्य लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया उसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हासिल किया।  जयराम ठाकुर ने हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए  कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय हैं। उसे सदैव याद रखा जाएगा।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago