Shimla News : भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री आर्यन लेडी स्व इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री आर्यन लेडी स्व इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित  किये। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,शिमला शहर के विधायक हरीश जरारथा,मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने यहां उपस्थित पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को देश की एकता की शपथ भी दिलाई।


प्रतिभा सिंह ने स्व इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि देश की एकता व अंखडता के लिये दिए गए उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी कूटनीति से https://youtu.be/JD-3wYhDFVc?si=nNtWrzPE4WoC0ctJ भारत का पूरे विश्व में लोहा मनवाया।उन्होंने कहा कि भारत उनके उल्लेखनीय योगदान और उनके सर्वोच्च बलिदान का हमेशा ऋणी रेहगा।


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की ऐसी महिला प्रधानमंत्री थी जिन्होंने अपनी राजनीति व कूटनीति का विश्व मे अपना लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को यह देश कभी नही भूल सकता वह हमारी हमेशा प्रेरणा स्रोत्र रहेंगी।
इस दौरान  देश के लोह पुरुष के तौर पर विख्यात सरदार पटेल को उनकी जयंती पर भी कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद करते हुए उनके छायाचित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


पार्टी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में  शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, https://tatkalsamachar.com/kinnaur-news-state-level-kinnaur-festival/ उप महापौर उमा कौशल,पूर्व विधायक कांग्रेस उपाध्यक्ष आदर्श सूद,विनीत गौतम,आंनद कौशल,महासचिव दवेंद्र बुशहरी,अरुण शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,शिमला नगर निगम के कांग्रेस पार्षद,पार्टी के  पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

1 day ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

1 day ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

2 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 days ago