Kinnaur News : राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दूसरे दिन मिस किन्नौर प्रतियोगिता आयोजित

30 अक्तूबर से 02 नवंबर, 2024 तक आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव -2024 के दूसरे दिन आज मिस-किन्नौर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिला की 16 युवतियों के मध्य यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

आयोजित मिस-किन्नौर प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी युवतियों का सर्वप्रथम परिचय राउंड करवाया गया। इसके उपरांत दूसरे राउंड में कैट वॉक का आयोजन किया गया।

मिस-किन्नौर प्रतियोगिता के बचे दो राउंड कल आयोजित किए जाएंगे तथा मिस किन्नौर का खिताब 2 नवंबर, 2024 को महोत्सव के अंतिम दिन विजेता प्रतिभागी को प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर मिस किन्नौर प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. सूर्या बोरिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी के मार्गदर्शन के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ताकि जिला की युवतियों उनके हुनर से सभी को परिचित करवाने के लिए मंच प्राप्त हो सके। 

उपायुक्त एवं राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमित कुमार शर्मा ने दूसरी https://youtu.be/ho2x4lQx_Dk?si=SDCvP0530MZp_seB सांस्कृतिक संध्या पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, एसडीएम कल्पा डा मेजर शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त ओपी यादव, जिला कल्याण अधिकारी बलबीर सिंह ठाकुर,  कुलवंत नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

14 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago