Shimla News: राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि विभिन्न स्टार्टअप के माध्यम से राज्य के युवाओं को रोजगार प्रदान कर रहे हिमाचल प्रदेश के उद्यमी सम्मान के पात्र हैं। वे न केवल रोजगार सृजन की दिशा में कार्य कर रहे हैं बल्कि राज्य की प्रगति में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।


राज्यपाल आज यहां दैनिक हिन्दी समाचार पत्र दैनिक जागरण द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस कॉफी टेबल बुक में हिमाचल प्रदेश के उद्यमियों की सफलता की कहानियां संकलित की गई हैं।


राज्यपाल ने कहा कि यह विशेष संस्करण उन असाधारण व्यक्तियों और उत्कृष्ट उद्यमियों को समर्पित है जिनकी सफलता दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। समाचार पत्र ने उन लोगों को सम्मानित करके सराहनीय काम किया है जिन्होंने इस पहाड़ी राज्य की प्रगति के लिए खुद को समर्पित किया है। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-10/ यह प्रयास इस पहाड़ी क्षेत्र में उभरती उल्लेखनीय उद्यमशीलता की भावना का एक प्रमाण है।
श्री शुक्ल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सदैव अपने सुरम्य प

रिदृश्य, जीवंत संस्कृति और आतिथ्य सत्कार के लिए जाना जाता है। धीरे-धीरे यह पहाड़ी राज्य नवाचार और उद्यम केंद्र के रूप में भी उभर रहा है। उन्होंने कहा कि कॉफी टेबल बुक में प्रकाशित प्रत्येक कहानी मानवीय भावना के लचीलेपन, सरलता और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। https://www.youtube.com/watch?v=_9Jn1QgD1pw सामान्य शुरुआत से लेकर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचकर इन उद्यमियों ने अपने संबंधित क्षेत्रों में खुद की जगह बनाने के लिए कई चुनौतियों को पार किया है। इन उद्यमियों ने न केवल धन और रोजगार के अवसर पैदा किए हैं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को एक अलग पहचान भी दिलाई है।


इससे पहले राज्यपाल का स्वागत करते हुए दैनिक जागरण के राज्य संपादक नवनीत शर्मा ने कॉफी टेबल बुक की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।


समाचार पत्र के राज्य इकाई के महाप्रबंधक रणदीप सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
दैनिक जागरण के मुख्य महाप्रबंधक मोहिंदर कुमार और अन्य प्रमुख लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago