Shimla News : राज्यपाल ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एकजुटता सेयोगदान देने का आह्वान किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल नेयुवाओं का आह््वान किया है कि पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरणऔर सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एकजुट होकर कार्य करें ताकि भविष्य कोसुरक्षित किया जा सके।राज्यपाल आज चंडीगढ़ में‘टेड एक्स सुखना लेक’ आयोजन को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम गैर-सरकारीसंगठन ‘आई एम स्टिल ह्यूमन’ एवं अन्य द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम ‘अतीत, वर्तमानऔर भविष्य’ विषय पर आयोजित किया गया।

शिव प्रताप शुक्ल ने कहा किवर्तमान ही बेहतर भविष्य का निर्माण करता है और युवा शक्ति स्वहित के साथभारत की सनातन परम्परा को आत्मसात् कर सुखद् भविष्य की नींव रखने मेंमहत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।उन्होंने कहा कि हरित आवरणमें वृद्धि कर पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने युवाओं सेआग्रह किया कि नियमित रूप से पौध रोपण करें और रोपित पौधों की शिशु कीतरह देखभाल करें। युवाओं को हरित आवरण बढ़ाने में अग्रदूत की भूमिकानिभानी होगी।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ऊर्जा के वैकल्पिकस्त्रोतों को अपनाया जाना आवश्यक है। सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतभविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण हैं।शिव प्रताप शुक्ल ने कहा किसतत् विकास समय की मांग है किन्तु विकास के लिए प्रकृति का विनाश नहीं किया जानाचाहिए। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की सुरक्षा में हम सब का हित निहित है।राज्यपाल ने कहा कि नशा आजभारत सहित समूचे विश्व की ज्वलंत समस्या बन कर उभरा है। नशे पर रोकथाम के लिएसमाज को सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा किमानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ युवा ही देश की वास्तविक शक्ति हैं और नशे सेयुवाओं को बचाने के लिए जन आंदोलन बनाना आवश्यक है।शिव प्रताप शुक्ल ने कहा किमहिला सशक्तिकरण स्थाई विकास की कुंजी है।

आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारयुक्तशिक्षा युवाओं के चरित्र निर्माण का आधार है। चारित्रिक रूप से मज़बूत युवा देश कीवास्तविक धरोहर हैं और ऐसे युवा ही महिला सशक्तिकरण के संवाहक हैं।उन्होंने कहा की भारतीयजीवन पद्धति का अनुसरण जहां जीवन मूल्यों को स्थापित कर वर्तमान एवं भविष्यको सुरक्षित रख सकता है वहीं युवाओं की क्षमता विकास मंे भी सहायक है।उन्होेंने कहा कि भारत का इतिहास गौरवमयी रहा है और हम सभी को देश केइतिहास से सीख लेकर विकास पथ पर अग्रसर होना है।

शिव प्रताप शुक्ल ने कहा किदेश के समग्र विकास के लिए युवाओं से अनेक अपेक्षाएं हैं। उन्होंने युवाओं कोसमय-समय पर आत्मनिरीक्षण कर आत्मसुधार करने का परामर्श दिया ताकि युवा अपनेलक्ष्यों को प्राप्त करते हुए देश की प्रगति के सूत्रधार बन सकें। उन्होंने कहा कियुवा जीवन पथ पर सदैव संवेदनशील बने रहें https://tatkalsamachar.com/mandi-news-vikramaditya-singh/ और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना केसाथ कार्य करें।  https://youtu.be/N3PpdqvePVw?si=qOb5mxwMtC3PRXlc उन्होंने सामाजिक प्रगति मेंटैड एक्स जैसे मंच की भूमिका की सराहना की। उन्होेंने कहा कि विचारों काआदान-प्रदान लाभदायक बदलाव का सूत्र है।राज्यपाल ने इस अवसर परकार्यक्रम के विभिन्न वक्ताओं को सम्मानित भी किया।गैर सरकारी संगठन ‘आई एमस्टिल ह्यूमन’ के सह संस्थापक तथा टैड एक्स सुखना लेक के आयोजक विवेक मेहरा एवंभवप्रीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित वक्ता, उद्यमी,छात्र तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago