MAndi News : अभियान को सफल बनाने के लिए आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में बोले एडीसी मंडी

 एडीसी मंडी रोहित राठौर ने कहा है कि गांव स्तर पर सुरक्षित भवन निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए आम जनमानस का जागरूक होना बहुत जरूरी है। रोहित राठौर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) मंडी द्वारा सुरक्षित भवन निर्माण के प्रति सितम्बर से चलाए जाने वाले अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब भवन निर्माण करने वाला प्रत्येक व्यक्ति इस बात को समझे की किस लिए सुरक्षित भवन निर्माण जरूरी है। इसके लिए उसका जागरूक होना जरूरी है।


बता दें कि डीडीएमए के ‘समर्थ’ कार्यक्रम के तहत  लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया जाना है।  बैठक में जागरुकता अभियान की रूपरेखा को लेकर जिला के संबंधित अधिकारियों के साथ भी चर्चा करते हुए एडीसी ने अनेक  महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर को आयोजित की जाने वाली ग्राम सभाओं में लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण की जानकारी दी जाएगी।  
अभियान को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेवारी जिला लोक सम्पर्क अधिकारी को दी गई है। इसके लिए उन्होेंने जिला लोक सम्पर्क अधिकारी को प्रचार की विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। विभाग द्वारा अभियान के अर्न्तगत अक्तूबर माह में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। https://tatkalsamachar.com/mandi-news-vikramaditya-singh/ जहां पर प्रचार सामग्री भी आबंटित की जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षित भवन निर्माण की लघु विडियो को भी प्रदर्शित की जाएगी।


उन्होंने नगर नियोजन अधिकारी को निर्देश दिए कि जो भी उनके कार्यालय में भवन का नक्शा पास करने के लिए आए उन्हें  सुरक्षित भवन निर्माण के प्रति जरूर जागरूक करें। https://youtu.be/N3PpdqvePVw?si=qOb5mxwMtC3PRXlc शिक्षा उपनिदेशक को भी उन्होंने निर्देश दिए की स्कूलों में सुरक्षित भवन निर्माण के प्रति जागरूक करें।


उन्होंने बताया कि सुरक्षित भवन निर्माण के लिए भवन निर्माण कर रहे राज मिस्त्रियों का जागरूक होना भी जरूरी है। इसके लिए अभी तक 450 मिस्त्रियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।


बैठक में नगर निगम आयुक्त एचएस राणा, जिला विकास अधिकारी जीसी पाठक, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, परियोजना अधिकारी टीसीपी लेखराम, उपनिदेशक शिक्षा विजय कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा एनजीओ के पदाधिकारी उपस्थित रहे   

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

24 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago