Shimla News : हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर में 60 लाख रुपये से स्थापित होगा डिजिटल पुस्तकालय


सचिव, तकनीकी शिक्षा, अभिषेक जैन की अध्यक्षता में आज प्रदेश सचिवालय में राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक आयोजित हुई।
अभिषेक जैन ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर को भारत का सर्वश्रेष्ठ हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने की दृष्टि से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाइड्रो और पावर क्षेत्र में अनुसंधान केंद्र की स्थापना पर बल दिया जो कि एनटीपीसी और एनएचपीसी संगठनों के सहयोग से गठित किया जाएगा। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-news-2/ उन्होंने संस्थान में खेलकूद गतिविधियां बढ़ाने तथा ग्रीन केंपस और बोटैनिकल गार्डन स्थापित करने की दिशा में भी कार्य करने को कहा।


बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने संस्थान में एक संग्रहालय की स्थापना पर बल दिया जिसमें हाइड्रो व पावर संबंधित परियोजनाओं के मॉडल प्रदर्शित होंगे और छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा।


बैठक में संस्थान में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया जिसकी अनुमानित राशि लगभग 60 लाख रुपए है। इसके अतिरिक्त संस्थान के लिए 50 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक कम्प्यूटर खरीदने का भी निर्णय लिया गया। बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय को हाइड्रो इंजीनियरिंग महाविद्यालय में पीएचडी कोर्स शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। संस्थान में एक कार्यशाला स्थापित करने का भी निर्णय लिया गयाhttps://youtu.be/a5wjeXwx-Tk?si=oOdjjj-GagbTi3fK जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक की जानकारी प्राप्त होगी।


महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य प्रो. हिमांशु मोगा ने संस्थान में भवन निर्माण व अन्य गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।
बैठक में निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल, एनटीपीसी, एनएचपीसी व हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago