Shimla News : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के बीच उन्हें बधाई देते हुए जमकर जश्न मनाया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के जन्मदिन पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ ढोल नगाड़ों के बीच उन्हें बधाई देते हुए खूब जश्न मनाया। भारी संख्या में प्रदेश भर से आये उनके समर्थकों सहित ठियोग विधानसभा क्षेत्र के उनके समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने राठौर को फूल मालाओं से लाद कर गर्म जोशी के साथ नाटी डाल कर उनका अभिनंदन किया।


इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह,शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा,राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष  दवेंद्र श्याम, कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत गौतम,मेहश्वर चौहान,शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल व पार्षद गण,महाधिवक्ता अनूप रत्न,अतिरिक्त महाधिवक्ता आई एन मेहता के अतिरिक्त कई अतिरिक्त व उप महाधिवक्ता,जिला शिमला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,महासचिव यशपाल तनाईक,रितेश कपरेट,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल,सत्यजीत नेगी,राजेश वर्मा,ठियोग ब्लॉक अध्यक्ष कवंर नरेंद्र सिंह,सेस राम आजाद,हरिचंद शर्मा,सतीश चंदेल, गोपाल शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न जिलों से आये ब्लॉक अध्यक्ष,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई, प्रदेश उच्च न्यायालय के कई वरिष्ठ अधिवक्ता, पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकरियो इस अवसर पर विशेष तौर पर उपस्थित थे।


प्रतिभा सिंह ने राठौर को कांग्रेस पार्टी की ओर से जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की।उन्होंने  कहा कि राठौर  कांग्रेस पार्टी के एक स्तम्ब है जो विधायक के साथ साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए राठौर ने पार्टी की मजबूती के लिये जो कार्य किये उसके लिये वह उनकी आभारी है और पार्टी की ओर से वह उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देती है।


कुलदीप राठौर ने इस दौरान उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं का इस मान सम्मान के लिये आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह राजनीति में लोगों की सेवा करने को आये है। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिये पेशा नही,सेवा भाव का एक मार्ग है जिसपर वह सदैव चलने का प्रयास करते है।


राठौर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद उन पर हमेशा रहा। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह उनके प्रेंणास्रोत हैं और सदैब रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरान पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का जो सहयोग उन्हें मिला उसके लिए वह सब नेताओं का आभार व्यक्त करते है। https://tatkalsamachar.com/mandi-news-vikramaditya-singh/ उन्होंने कहा कि आज उन्होंने अपना जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में इसलिए मनाने का फैसला  किया क्योंकि वह सब उनके परिवार के अहम सदस्य है।उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार उनकी पत्नी,बेटा, बहू, बेटी दामाद भी आज के इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद हैं । उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिले इसकी वह प्रदेश की कांग्रेस सरकार से अपेक्षा करते हैं। https://youtu.be/N3PpdqvePVw?si=qOb5mxwMtC3PRXlc उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। इसलिए उन्हें पूरा मान सम्मान मिलना चाहिए।


 उन्होंने उपस्थित सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आज के इस विशेष दिन में उनके लिए इस प्रेमभाव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी महानुभाव उनके प्रेंणास्रोत है और वह उन सब का आज के इस विशेष दिन के आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते है।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कुमारसैन के साहित्यकार हितेंद्र शर्मा द्वारा लिखित  संबाद पुस्तक का विमोचन भी किया।


कुलदीप सिंह राठौर के जन्मदिन के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कुमारसैन के प्रसिद्ध व व्यवसायी समाजसेवी राकेश वर्मा व ठियोग विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोगी कल्याण समिति नागरिक अस्पताल ठियोग,कुमारसैन व कोटगढ़ को प्रत्येक अस्पताल को 2 लाख एक हजार रुपये कुल छह लाख तीन हजार की राशि के चेक विधायक कुलदीप सिंह राठौर को भेंट किये।
राठौर ने इस पुनीत कार्य के लिये आभार व्यक्त किया।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

20 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago