The Chief Minister inaugurated and laid the foundation stone of projects worth Rs 150 crore at Bhoranj in Hamirpur district.
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के लिए 150 करोड़ रुपए की 12 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए।
उन्होंने 45.51 करोड़ रुपए की लागत से बनी लगवालती-बमसन पेयजल योजना के सुधारीकरण, 8.34 करोड़ रुपए की लागत से बनी समीरपुर-मतलाणा भुआणा सड़क, 11.49 करोड़ रुपए की लागत से बने भोरंज अस्पताल के नए भवन तथा 2.06 करोड़ रुपए की लागत से भोरंज में बने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने 45 करोड़ रुपए लागत की ब्यास नदी पर बनने वाली मलियां सधरयाण उठाऊ पेयजल योजना, जाहू में 16.58 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राजीव गांधी ग्रीन इंडस्ट्री एरिया, 6.09 करोड़ रुपए की लागत से भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण, 3.34 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सम्मू ताल बस अड्डे, 2.58 करोड़ रुपए की लागत से भोरंज में जल https://youtu.be/XPEe-YEmNc8?si=xvtFVJ5bFcoXvh1v शक्ति विभाग की निरीक्षण कुटीर, 2.11 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अधिशाषी अभियन्ता, जल शक्ति विभाग भोरंज के भवन एवं आवास तथा सम्मू ताल में 1.98 करोड़ रुपए की लागत से प्राकृतिक तालाब के सौंदर्यीकरण संबंधी परियोजना की आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त उन्होंने भोरंज के कराह में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला भी रखी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इन परियोजनाओं का क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा और https://www.tatkalsamachar.com/revenue-minister/ भोरंज के विकास में यह सभी परियोजनाएं मील पत्थर सिद्ध होंगी।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…