Ram Mandir :मुख्यमंत्री ने राम मंदिर में दीप जलाकर किया 24 घण्टे चलने वाले अखण्ड पाठ का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के राम मंदिर में 24 घंटे चलने वाले अखंड पाठ का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। यह अखंड पाठ सोमवार प्रातः 10 बजे संपूर्ण होगा। उन्होंने मंदिर में शीश नवाया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने अयोध्या में रामलल्ला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर 22 जनवरी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं और आज राम मंदिर शिमला में अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम किसी पार्टी विशेष के नहीं हैं, बल्कि राम समूचे देश के आदर्श हैं और हमारी संस्कृति के आधार हैं। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-news-chief-minister-hamirpur/ उन्होंने सभी से भगवान राम के दिखाए आदर्शों पर चलने की अपील की है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सोमवार को अयोध्या में रामलल्ला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है और इस अवसर पर वह अपने घर में दीपक जलाएंगे। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि वह भविष्य में अयोध्या जा कर भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करेंगेे। उन्होंने सभी लोगों से कल अपने-अपने घरों में दीप जलाने और भगवान राम के मूल्यों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की भी अपील की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम के बिना हनुमान जी अधूरे हैं इसलिए सूद

सभा के प्रस्ताव के अनुसार जाखू में हनुमान जी की मूर्ति के साथ भगवान राम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, https://youtu.be/Mgz1uJ685ng?si=ZJH7IpnVBdx3q8RD महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, कांग्रेस नेता देवेंद्र बुशैहरी, उपायुक्त आदित्य नेगी, सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

5 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

6 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago