Shimla News : मंथन बैठक में जयराम ठाकुर से पूछा जाना चाहिए था कि प्रदेश में कहां बनी उनकी भाजपा की सरकार: रायजादा

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सतपाल सिंह रायजादा ने यहां जारी बयान में कहा है कि भाजपा की ऊना में हुई कार्यसमिति की मंथन बैठक में नेता विपक्ष जयराम ठाकुर से यह क्यों नहीं पूछा गया कि उपचुनावों में बार-बार वह भाजपा की सरकार बनने के बड़े-बड़े बयान देते रहे और जनसभाओं में बड़े-बड़े भाषणों में दावे करते रहे, कहां है अब उनकी सरकार? क्यों झूठे और बेबुनियाद बयान देकर भाजपा और अपनी विश्वसनीयता को गिराया गया? रायजादा ने कहा कि जयराम ठाकुर को इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान देकर प्रदेश की जनता के साथ-साथ अपनी पार्टी को गुमराह करने के लिए इस मंथन बैठक में सार्वजनिक तौर पर सबसे माफी मांगनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में अपने हर फैसले को चंद मिनटों में ही पलट देने के चलते पलटू राम की संज्ञा जयराम ठाकुर को मिली थी और अब सी.एम. बनने के सपने देखकर बेबुनियाद बयानबाजी करने के चलते जयराम ठाकुर को मुंगेरी लाल भी कहा जाने लगा है। https://tatkalsamachar.com/chamba-news-computerization-of-60-primary-agricultur/ उन्होंने कहा कि मंथन बैठक में अपनी हार पर खुलेआम चर्चा करने पर रोक लगाकर भाजपा नेता विरोध के स्वरों को नहीं दबा पाएंगे और न ही भाजपा के वरिष्ठतम नेता रमेश ध्वाला को बैठकों से दूर रखकर विरोध की ज्वाला को शांत कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन लोटस किसने चलाया और इसके फेल होने पर किसके सिर पर इसकी जिम्मेदारी है यह भी सार्वजनिक करने से भाजपा आज डर रही है।

अपने ऑपरेशन लोटस में भाजपा को एक ओर मुंह की खानी पड़ी है और जनता ने दोबारा से कांग्रेस को समर्थन देकर इस ऑपरेशन की हवा पूरी तरह से निकाल दी है। रायजादा ने कहा कि सुक्खू सरकार ने राजनीति से ऊपर उठकर जनहित व प्रदेशहित के फैसले लिए हैं और इसी के चलते वह लोकप्रियता में सबसे आगे पहुंच चुके हैं। https://youtu.be/ataF8MnrWCo?si=iMQcINY3TDhUlhje भाजपा की लोकप्रियता घटी है और इसके लिए जिम्मेदार भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की बजाए विरोध करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेताओं को भाजपा द्वारा कार्यवाही का डर दिखाया जा रहा है जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता खुलेआम भाजपा को नसीहतें दे रहे हैं जिससे यह साफ है कि भाजपा में सब कुछ अब ठीक नहीं चल रहा है। विद्रोह की चिंगारी कभी भी ज्वाला बनकर सामने आ सकती है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

14 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago