Chamba News : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2024 की व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित,

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिला चंबा का सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला देश विदेश में जिला चंबा की पहचान व शान का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त मिंजर मेला स्थानीय धार्मिक संस्कृति तथा समाज के विभिन्न वर्गों के आपसी मेल मिलाप व आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले के मूल स्वरूप सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना हम सब का दायित्व है उन्होंने आशा व्यक्त की कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन व जन सहयोग से मेले का आयोजन पूर्णतया सुखद एवं  शांतिपूर्ण संपन्न होगा। उन्होंने मिंजर मेला 2024 की सभी को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी।

इससे पूर्व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने मिंजर मेला 2024 के संबंध में जिला प्रशासन व मेला आयोजन के लिए गठित विभिन्न उप समीतियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति वारे विधानसभा अध्यक्ष को विस्तृत जानकारी दी। अमित मेहरा ने बताया कि तह बाजारी उप समिति के द्वारा चंबा चौगान की नीलामी की प्रक्रिया पूरी गई की जा चुकी है जिसके तहत चौहान नंबर 1,2 व 3 से कुल 3 करोड़ 8 लाख 12650 की आय प्राप्त हुई है। बैठक में विशेष रूप से सांस्कृतिक उप समिति, लेखा एवं आय उप समिति, निमंत्रण कार्ड /स्मारिका एवं पुरस्कार वितरण उप समिति, परिवहन उप समिति, चौगान रखरखाव उप समिति, आवास उप समिति तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उप समिति के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। 

बैठक में उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष का बैठक में उपस्थित होने तथा जिला प्रशासन व विभिन्न उप समीतियों के संयोजकों व सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। https://tatkalsamachar.com/chamba-news-computerization-of-60-primary-agricultur/ उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन अधिकारियों व कर्मचारियों तथा जन सहयोग से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला 2024 के आयोजन को बेहतर बनाने का भरसक  प्रयास करेगा।

बैठक में विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर, चुराह विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार यशवंत खन्ना, नगर परिषद चंबा की अध्यक्षा नीलम नैयर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, , मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, https://youtu.be/ataF8MnrWCo?si=iMQcINY3TDhUlhje जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक चंद्र भूषण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विशाल मोंगरा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह तथा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान चंद के अतिरिक्त मिंजर मेला 2024 के लिए गठित विभिन्न समितियों के संयोजक व सदस्यों  सहित जिला के विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago