Shimla News : नशे के दुष्प्रभावों बारे स्कूलों में लगेंगे जागरूकता बोर्ड: डॉ. अभिषेक जैन

शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने आज यहां शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों में नशे की प्रवृति पर रोक लगाने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों में नशे की प्रवृति पर रोक लगाने के लिए कारगर कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को स्कूल परिसर में नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी संबंधी जागरूकता बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।


शिक्षा सचिव ने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों संबंधी संदेश को प्रभावशाली तरीके से बच्चों तक पहुंचाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से बनाए https://www.tatkalsamachar.com/mandi-news-relief-flight/ गए ऑडियो-वीडियो संदेश के माध्यम से उन्हें जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव संबंधी व्याख्यान एवं गतिविधियां हर 15 दिनों में आयोजित करवाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत, स्काउट्स एण्ड गाईड्स, एन.सी.सी., एन.एस.एस. और पी.टी.ए. को शामिल करके नशीले पदार्थों पर रोक लगाने के लिए सहयोग लिया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि विद्यालयों में परामर्शकर्ता के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में मनोवैज्ञानिक परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों के प्रधानाचार्य स्कूल में होने वाली नशे संबंधी किसी भी गतिविधि पर रोक लगाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के सौ गज के दायरे में किसी भी तरह के नशीले पदार्थ को बेचना गैर कानूनी एवं दण्डनीय अपराध है और पुलिस व प्रशासन के अलावा इसकी सूचना अथवा शिकायत टॉल फ्री नम्बर 112 व 1908 पर की जा सकती है। शैक्षणिक संस्थानों को इस संबंध में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।


शिक्षा सचिव ने कहा https://youtu.be/WcdAmaomDuY?si=3lYdCe-8Enijy282 कि बच्चों को नशे की गर्त में जाने से बचाने के लिए अध्यापक स्कूलों में बच्चों को नियमित रूप से खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियांे में भाग लेने के लिए प्रेरित करें ताकि उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में मोड़ा जा सके।
बैठक में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago